पुलिस लाइन में पदस्थ एसआई सदानंद भारद्वाज की नागपुर में उपचार के दौरान मौत,पुलिस महकमे में छाई शोक की लहर

पांढुरना:जिला पुलिस लाइन में सब इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ सदानंद भारद्वाज की बीते रात्रि नागपुर के एक चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई,वे 57 वर्ष के थे,इस दुखद समाचार से पुलिस महकमे में शोक लहर छाई हुई है।मिली जानकारी अनुसार पांढुरना नगर जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन में एसआई के पद पर पदस्थ सदानंद भारद्वाज की बीते एक सप्ताह पूर्व ड्युटी के दौरान ही अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें आनन-फानन में नागपुर के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती किया गया

था,जहां इनका उपचार जारी थी,इसी दौरान बुधवार की रात्रि लगभग 8:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली, परिजनों द्वारा उनके पार्थिव शरीर को बालाघाट जिले के गृह ग्राम ले गए,जहां गुरुवार को इनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया। इस दुखद समाचार से जिले के पुलिस महकमे में शोक की लहर छाई हुई है।

Next Post

मजदूरी मांगने पर धमकी का आरोप,जीएम के यहां शिकायत

Fri Sep 25 , 2026
सिंगरौली। एनसीएल की निगाही परियोजना में कार्यरत मधुकॉन कंपनी के मजदूरों ने अधिकारियों पर मजदूरी भुगतान में अनियमितता, अभद्रता, मारपीट, जातिसूचक गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं।मजदूरों ने इस संबंध में एनसीएल निगाही परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक को आवेदन सौंपकर जांच और कार्रवाई की […]

You May Like