नयी दिल्ली, 24 सितंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष नितिन नवीन शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर राजस्थान जाएंगे। श्री नवीन सांगठनिक और सेवा प्रवास के लिए शुक्रवार को जयपुर पहुंचेंगे। भाजपा अध्यक्ष अपने दौरे के दौरान स्वच्छता अभियान में शामिल होकर श्रमदान करेंगे। इसके साथ ही राज्य के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों और सांगठनिक संयोजकों के साथ उच्चस्तरीय बैठक करेंगे। इसके साथ ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर आयोजित जनप्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित करेंगे। श्री नवीन वहां के बिड़ला सभागार में युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वह राज्यभर से आये हुए युवाओं से संवाद करेंगे और उनसे राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने की गुजारिश करेंगे।
Next Post
चीन पर दुनिया की निर्भरता क्यों
Thu Sep 24 , 2026
बीजिंग। Rare Earths का नाम भले ही ‘Rare’ हो, लेकिन आधुनिक दुनिया की टेक्नोलॉजी और डिफेंस के लिए इनकी अहमियत बेहद ज्यादा है। इलेक्ट्रिक कारों से लेकर विंड टर्बाइन, चिप्स, डेटा सेंटर और रक्षा प्रणालियों तक—इनका इस्तेमाल कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में होता है। चीन की ताकत सिर्फ Rare Earth के […]

You May Like
-
10 months ago
महज 12 रु के बकाए को लेकर उपभोक्ता को थमाया नोटिस
-
7 months ago
आदिवासी संस्कृति बचाओ यात्रा का प्रथम चरण पूरा
-
2 years ago
खरगे-राहुल ने स्टालिन को दी जन्मदिन की बधाई
-
2 years ago
दमोह पुलिस की पुलिस लाइन भव्य होली
