सऊदी अरब में दामाद को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने के नाम पर 1.20 लाख की ठगी

जबलपुर: हनुमानताल थाना अंतर्गत ठक्कर ग्राम निवासी युवक को ठग ने सऊदी अरब का एजेंट बनकर उनके दामाद का वीजा एक्सपायर होने का झांसा देकर पुलिस कस्टडी से छुड़ाने के नाम पर 1,20,000 की ठगी कर ली। शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, गुलफान अहमद (42) निवासी घसिया कॉलोनी ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को सऊदी अरब का एजेंट बताया।

उसने गुलफान को डराते हुए कहा कि सऊदी अरब में रहने वाले उनके दामाद शहजाद का वीजा एक्सपायर हो गया है, जिसके कारण वहां की पुलिस ने उसे कस्टडी में ले लिया है। दामाद की गिरफ्तारी की खबर सुनकर गुलफान अहमद घबरा गए। ठग ने दामाद को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने और मामला रफा-दफा करने के एवज में रुपयों की मांग की। झांसे में आकर गुलफान ने ठग के बताए अनुसार अलग-अलग बार में कुल 1,20,000 ट्रांसफर कर दिए। बाद में हकीकत सामने आने पर पीड़ित को अहसास हुआ कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। पुलिस मोबाइल नंबर और बैंक ट्रांजैक्शन डिटेल के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Next Post

गांधी चौराहे में आधी रात ‘दंगल’, कार-बाइक से पहुंच जमकर बरसाये लाठी-डंडे

Tue Sep 22 , 2026
सीधी: शहर के गांधी चौराहे के समीप सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात उस समय हड़कंप मच गया, जब दो गुटों के बीच सार्वजनिक स्थान पर जमकर मारपीट हुई। घटना सोमवार रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है, जिसका वीडियो मंगलवार सुबह करीब 9 बजे सोशल मीडिया पर वायरल होने […]

You May Like