
भिंड। आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों में एक साथ सामूहिक उपवास कर टेट परीक्षा एवं ई अटेंडेंस रुकवाने मांग पत्र दिया गया। उपरोक्त क्रम में भिंड जिले में भी जिला अध्यक्ष आनंद सिंह भदौरिया के नेतृत्व में जिले भर से शिक्षक जिला कलेक्टर कार्यालय पर उपस्थित हुए और सामूहिक उपवास किया। मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार भिंड को मांग पत्र सौंपा गया जिसमें मांग की गई कि अध्यादेश लाकर टेट परीक्षा रुकवाएं जाई तथा नियुक्त दिनांक से सेवा अवधि की गणना करते हुए पेंशन ग्रेच्युटी प्रदान की जाए तथा पुरानी पेंशन योजना लागू की जाए। इसी के साथ अव्यवहारिक ई अटेंडेंस को भी बंद करने की मांग की गई। सभी शिक्षकों ने टेट परीक्षा के विरोध में परीक्षा फॉर्म न भरने का भी संकल्प लिया।
27 सितंबर से सयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में टेट परीक्षा सहित अन्य शिक्षक समस्याओं के निराकरण हेतु भोपाल में होने वाली अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल में शामिल होने का फैसला लिया गया।मौके पर युवा कांग्रेस नेता भरत चतुर्वेदी ने आकर आंदोलन का समर्थन किया लगभग 500 शिक्षक सामूहिक उपवास में उपस्थित रहे ।
