यादव ने अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में भारत के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर दी बधायी

भोपाल, 21 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने यूके (यूनाइटेड किंगडम) में आयोजित 65 वें अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में भारत के बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

डॉ यादव ने कहा है कि गुरु पूर्णिमा का यह शुभ दिन अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में भारत के बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से अधिक अल्हादकारी हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये प्रतिभाशाली बच्चे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प से सिद्धि में सहभागी बनेंगे और भारत को विश्व में नये शिखर पर पहुंचायेंगे।

भारत ने अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में 1989 के बाद शानदार प्रदर्शन के साथ चार स्वर्ण और एक रजत पदक प्राप्त कर चौथा स्थान हासिल किया है।

Next Post

सांसद अनीता चौहान के साथ मंत्री नागरसिंह चौहान ने मंदिरो में जाकर भगवान के किए दर्शन, संतो का किया सम्मान

Sun Jul 21 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email गुरू पुर्णिमा कार्यक्रम   आलीराजपुर। गुरू हमारे जीवन का आधार है, गुरू की प्रेरणा से ही जीवन सवरता है। बीना गुरू के ज्ञान के जीवन व्यर्थ है, मनुष्य जीवन में सबसे पहला गुरू मां होती है वहीं […]

You May Like