
जबलपुर । 18 सितंबर को गोंडवाना साम्राज्य के अमर शहीद राजा शंकर शाह कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने मंगलवार को गोंडवाना चौक स्थित प्रतिमा स्थल पहुंचकर जायजा लिया ।
कलेक्टर सिंह ने प्रतिमा स्थल के आसपास साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था करने निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने समाज के पदाधिकारियों से कार्यक्रम की रूपरेखा और तैयारियों की जानकारी लेते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की।
