मंत्रालय परिसर के गणेश मंदिर में गणेशोत्सव शुरू

भोपाल। मंत्रालय परिसर स्थित गणेश मंदिर में मंगलवार को भगवान गणेश की प्रतिमा की विधिवत स्थापना के साथ दस दिवसीय गणेशोत्सव का शुभारंभ हुआ। गेट नंबर 6 और पार्किंग क्षेत्र के समीप स्थित मंदिर में गणेश चतुर्थी से अनंत चतुर्दशी तक विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे।

मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष इंजी. सुधीर नायक ने बताया कि संघ के पुजारी पंडित सतीश महाराज ने शास्त्रोक्त विधि-विधान से भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना कराई। संघ के अंतर्गत गठित गणेश मंदिर सेवा समिति द्वारा पूरे उत्सव की व्यवस्थाएं संभाली जा रही हैं।

मंदिर परिसर में आकर्षक झांकी और साज-सज्जा अमितेश नेमा, अनिल मंडलोई और विकास नोरंग द्वारा तैयार की गई है। संघ के सेवानिवृत्त पदाधिकारी यज्ञसेन वर्मा प्रतिदिन की पूजा-अर्चना की व्यवस्था देखेंगे, जबकि अमितेश नेमा को गणेशोत्सव का व्यवस्थापक बनाया गया है।

गणेशोत्सव के दौरान प्रतिदिन दोपहर 1.30 बजे महाआरती होगी, जिसमें मंत्रालय के अधिकारी और कर्मचारी शामिल होंगे।

Next Post

बालाघाट में बैगा बच्चों की मौत पर कांग्रेस का हल्लाबोल

Tue Sep 15 , 2026
बालाघाट। बैगा आदिवासी बच्चों की मौत के मामले को लेकर कांग्रेस ने शक्ति प्रदर्शन किया। जीतू पटवारी और विक्रांत भूरिया के नेतृत्व में रैली निकालकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेस ने सरकार से मौतों की जिम्मेदारी तय करने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। Facebook Share […]

You May Like