
जबलपुर। जैसे आग में तप कर सोना कुंदन बनता है वैसे ही आप भी यहां तक कड़ी मेहनत करके पहुंचे है। प्रतियोगी परिक्षाओं में जो सफल हुये हैं, सभी को बधाई जो सफल नहीं हो पायें है निराश न हों, लगन से मेहनत करते रहें सफलता जरूर मिलेगी। यह बातें पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने पुलिस कंट्रोल रूम में कहीं । इसके साथ ही एसपी की पाठशाला के तहत पुलिस लाईन में संचालित नि:शुल्क कोचिंग से प्रतियोगी परीक्षा मध्य प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक के पद पर चयनित हुये 10 अभ्यार्थियों को बधाई देते हुये प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। चयनित उप-निरीक्षकों में काजल गुप्ता, अंजनी भूमिया, सुप्रिया यादव, स्मिता ठाकुर, प्रयास नामदेव, अनुराग तंतुवाय, योगेश सिंह राजपूत शुभम सिंह एवं आशीष आर्य, प्रीति पटेल शामिल है। इस अवसर पर एएसपी शहर डॉ. आयुष जाखड़, एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सूर्यकांत शर्मा उपस्थित रहे।
359 अभ्यार्थी हो चुके है चयनित-
पुलिस लाईन में संचालित नि:शुल्क कोचिंग एसपी की पाठशाला वर्ष 2020 से संचालित है जिसमें पुलिस परिवार एवं गरीब बच्चों को नि:शुल्क प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी एवं शारीरिक मैदानी प्रशिक्षण दिया जाता है। वर्ष 2021 से अब तक कुल 359 अभ्यार्थी शासकीय सेवा में चयनित हुये है। वर्तमान में 120 विद्यार्थी थ्योरी क्लास एवं 50 विद्यार्थी फिजिकल क्लास में लाभान्वित हो रहे।
