भारत और मलेशिया के बीच अभ्यास ‘समुद्र लक्ष्मण’ संपन्न, नौसैनिक सहयोग को मिली और मजबूती

नयी दिल्ली 14 सितंबर (वार्ता) भारतीय नौसेना के पोत आईएनएस मैसूर ने मलेशिया के लुमुट में 09 से 12 सितंबर तक रॉयल मलेशियाई नौसेना के साथ चौथे संयुक्त अभ्यास ‘समुद्र लक्ष्मण’ में हिस्सा लिया। अभ्यास के दौरान दोनों नौसेनाओं ने समुद्र में मिलकर काम करने की क्षमता और आपसी तालमेल को मजबूत किया। बंदरगाह चरण में दोनों नौसेनाओं के कर्मियों के बीच पेशेवर संवाद और अनुभवों का आदान-प्रदान हुआ। इसके बाद समुद्री चरण के अभ्यास में आईएनएस मैसूर ने रॉयल मलेशियाई नौसेना के जहाजों केडी लेकिर और केडी गगाह समुडे़रा के साथ अभ्यास किया। समुद्री चरण में दोनों नौसेनाओं के जहाजों ने समन्वित गतिविधियां कीं। इससे साथ मिलकर काम करने की क्षमता बढ़ाने, संचालन में तालमेल बेहतर करने और आपसी समझ मजबूत करने का अवसर मिला।

अभ्यास के सफल समापन को भारत और मलेशिया के बीच नौसैनिक सहयोग की बढ़ती मजबूती और परिपक्वता के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। इससे दोनों नौसेनाओं के बीच पेशेवर संपर्क और व्यावहारिक सहयोग को भी बढ़ावा मिला है। ‘समुद्र लक्ष्मण’ अभ्यास ने दोनों देशों के बीच बढ़ती समुद्री साझेदारी को और मजबूत किया है। यह इस वर्ष जुलाई में हुई 12वीं भारत-मलेशिया उपसमिति की बैठक समेत हाल के द्विपक्षीय प्रयासों से बनी गति को आगे बढ़ाता है।

.....

Next Post

डीयू शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष आदित्य नारायण मिश्रा के कांग्रेस में शामिल होने पर देवेंद्र न किया स्वागत

Mon Sep 14 , 2026
नयी दिल्ली, 14 सितंबर (वार्ता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव और दिल्ली कांग्रेस प्रभारी काजी निजामुद्दीन ने दिल्ली विश्वविद्यालय टीचर्स एसोसिएशन (डूटा) के पूर्व अध्यक्ष आदित्य नारायण मिश्रा का सोमवार को कांग्रेस में शामिल होने पर स्वागत किया। श्री मिश्रा ने आज यहां कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड में […]

You May Like