डीयू शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष आदित्य नारायण मिश्रा के कांग्रेस में शामिल होने पर देवेंद्र न किया स्वागत

नयी दिल्ली, 14 सितंबर (वार्ता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव और दिल्ली कांग्रेस प्रभारी काजी निजामुद्दीन ने दिल्ली विश्वविद्यालय टीचर्स एसोसिएशन (डूटा) के पूर्व अध्यक्ष आदित्य नारायण मिश्रा का सोमवार को कांग्रेस में शामिल होने पर स्वागत किया। श्री मिश्रा ने आज यहां कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम भी रहे।

श्री यादव ने श्री मिश्रा का कांग्रेस में स्वागत करते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षकों और छात्रों के बीच अपनी खास पहचान बनायी है। उन्होंने जोर दिया कि आज देश और छात्रों को सही दिशा देने की जरूरत है और ऐसे समय में उनका कांग्रेस से जुड़ना महत्वपूर्ण है। श्री निजामुद्दीन ने कहा कि देश की शिक्षा प्रणाली आज सवालों के घेरे में है और छात्रों को अपनी मांगों के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे माहौल में श्री मिश्रा समेत कई शिक्षकों का कांग्रेस में शामिल होना शिक्षा और छात्रों के मुद्दों पर पार्टी की लड़ाई को मजबूत करेगा।

.....

Next Post

डूटा के तीन बार अध्यक्ष रहे आदित्य नारायण मिश्रा का संगठन कांग्रेस में विलय

Mon Sep 14 , 2026
नयी दिल्ली, 14 सितंबर (वार्ता) दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (डूटा) के तीन बार निर्वाचित अध्यक्ष रहे डॉ. आदित्य नारायण मिश्रा के नेतृत्व वाले ‘शिक्षा के लिए कार्रवाई एवं विकास’ (एएडी) का सोमवार को कांग्रेस के शिक्षक संगठन इंटेक में विलय हो गया और डॉ. मिश्रा अपने साथियों के साथ कांग्रेस […]

You May Like