सेवा भारती ने लगाया स्वास्थ्य शिविर, सुपोषण जागरूकता अभियान चला

ग्वालियर। भिंड रोड रसूलपुरा, दीनदयाल नगर में स्वास्थ्य शिविर एवं सुपोषण जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा स्वस्थ एवं सुपोषित जीवनशैली के प्रति आमजन को प्रेरित करना रहा।

स्वास्थ्य शिविर के दौरान नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी एवं परामर्श प्रदान किया गया। साथ ही सुपोषण जागरूकता अभियान के अंतर्गत संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व, स्वच्छता, स्वस्थ जीवनशैली तथा कुपोषण से बचाव के उपायों के संबंध में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में विशेष रूप से बच्चों, महिलाओं एवं परिवारों के स्वास्थ्य और पोषण पर ध्यान केंद्रित करते हुए पौष्टिक आहार को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया। उपस्थित लोगों को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों के उपयोग तथा स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया।

सेवा भारती के पदाधिकारियों ने कहा कि स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण के लिए स्वास्थ्य और सुपोषण के प्रति जन-जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। सेवाभारती द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों तक स्वास्थ्य एवं सेवा का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में सेवाभारती के ग्वालियर विभाग सेवा प्रमुख विनोद विदुआ, विभाग समन्वयक कैलाश कुशवाह, ग्वालियर जिला कोषाध्यक्ष संतोष खरे, डॉ. मोहित तिवारी, हरेंद्र, राहुल उपाध्याय अधीक्षक, अजय माहौर जिला समन्वय ग्वालियर, खुशबू जादौन निरीक्षिका, प्रेमलता तोमर उपस्थित रहे।

Next Post

अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4100 किलो गुड़ लाहन बरामद, अवैध देशी शराब भी जब्त

Sun Sep 13 , 2026
ग्वालियर। आबकारी उपायुक्त संदीप शर्मा के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त राज नारायण सोनी के मार्गदर्शन में विभागीय टीम ने भितरवार क्षेत्र एवं ग्वालियर शहर में विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। भितरवार क्षेत्र के चकमियापुर एवं गोलपुरा कंजर डेरों से लगभग 4,100 किलोग्राम गुड़ लाहन बरामद किया गया। मौके पर […]

You May Like