नए उद्योग लगाने में शासन-प्रशासन करेगा पूरा सहयोग : कलेक्टर

मंदसौर। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को ग्राम बूढ़ा में शिविर आयोजित किया गया। शिविर के प्रथम सत्र में उद्यम संवाद हुआ, जिसमें स्थानीय उद्योगपतियों ने उद्योग संचालन एवं विस्तार से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे।

कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने कहा कि जिले में नए उद्योग स्थापित करने वालों को शासन-प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। उद्योग संचालन में आने वाली समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता से किया जाएगा। उन्होंने उद्यमियों से शासन की योजनाओं एवं सब्सिडी का लाभ उठाकर नए उद्योग स्थापित करने का आह्वान किया।

शिविर में हितग्राहियों को केसीसी एवं उद्यम पंजीयन प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ अनुकूल जैन, एसडीएम, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

मुकेश एग्रो इंडस्ट्रीज का निरीक्षण

कलेक्टर ने बूढ़ा स्थित मुकेश एग्रो इंडस्ट्रीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का निरीक्षण कर उद्योग की गतिविधियों और कार्यप्रणाली की जानकारी ली। यहां विभिन्न प्रकार के कृषि उपकरणों का निर्माण किया जा रहा है। उद्योग को एमएसएमई योजना के तहत करीब 2.50 करोड़ रुपए का ऋण मिला है, जिस पर करीब 92 लाख रुपए की सब्सिडी प्राप्त हुई है। उद्योग से लगभग 150 लोगों को रोजगार मिल रहा है।

उद्यम संवाद में हरपाल सिंह पशु आहार, रणजीत शर्मा आटा मिल, सुखराम राठौर ऑयल मिल, जगदीश लोहार की कृष्णा एग्रो इंडस्ट्रीज, राजेश लोहार की मुकेश एग्रो इंडस्ट्रीज तथा राजू लोहार न्यू टकरावद वाला एंड कंपनी से जुड़े उद्यमियों का चयन किया गया।

Next Post

मोबाइल छोड़ मैदान पहुंचे बच्चे, कराटे के दांव-पेंच से दिखाया दम

Fri Sep 11 , 2026
नीमच। मोबाइल और ऑनलाइन दुनिया से दूर होकर शहर के बच्चों ने खेल मैदान में अपने हुनर और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। किलेश्वर मंदिर परिसर में जिला कराटे एसोसिएशन की ओर से आयोजित 5वीं जिला स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में 3 से 20 वर्ष आयु वर्ग के 50 से अधिक खिलाडिय़ों […]

You May Like