SC/ST मामले में समझाने गए अधेड़ की हत्या, आरोपी ने लोहे की वस्तु से किया हमला

खैरलाँजी। खैरलांजी थाना क्षेत्र के ग्राम मोहगांव बैजू में पोला पर्व की शाम आपसी विवाद के दौरान एक अधेड़ की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले परिवारों के बीच हुए विवाद के बाद दर्ज एससी/एसटी एक्ट के मामले को लेकर समझाइश देने पहुंचे करीब 50 वर्षीय ओमप्रकाश बनोटे के साथ विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान अंकित मेश्राम ने लोहे की वस्तु से ओमप्रकाश के सिर और शरीर पर हमला कर दिया। गंभीर हालत में परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

जानकारी अनुसार, मृतक ओमप्रकाश बनोटे ग्राम मोहगांव बैजू निवासी थे और खेती-किसानी का काम करते थे। घटना 10 सितंबर की शाम करीब 7:30 बजे गांव के विठ्ठल रुक्माई चौक के पास की बताई जा रही है। दोनों परिवारों के बीच कन्हैया विसर्जन के दिन विवाद और मारपीट हुई थी। इसके बाद एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया था। इसी मामले में परिवार के कुछ सदस्यों के नाम रिपोर्ट में आने को लेकर ओमप्रकाश बनोटे कथित तौर पर अंकित मेश्राम से बातचीत कर समझाने पहुंचे थे। पुलिस को दिए गए शिकायत विवरण के अनुसार, शाम करीब 7:44 बजे अंकित मेश्राम ने मृतक के बेटे को फोन कर बताया था कि उसकी और उसके पिता की लड़ाई हो गई है और वह अपने पिता को समझा ले। करीब 15 मिनट बाद ओमप्रकाश घर पहुंचे और परिजनों को बताया कि विठ्ठल रुक्माई चौक के पास अंकित से उनका विवाद हुआ। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि बातचीत के दौरान अंकित ने गाली-गलौज करते हुए वाहन से लोहे की वस्तु निकाली और ओमप्रकाश के सिर तथा छाती पर हमला किया। हमले के दौरान जान से खत्म करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

घर पहुंचते ही बिगड़ी हालत…

परिजनों के अनुसार, घटना के बाद ओमप्रकाश घर पहुंचे और परिवार के सदस्यों को पूरी घटना बताई। इसी दौरान वह अचानक बेहोश हो गए। उनके माथे से खून निकल रहा था और वह बार-बार सीना दबा रहे थे। इसके बाद परिजनों ने तत्काल 112 पर सूचना दी। मोके पर पहुंची पुलिस ने घायल ओमप्रकाश को शासकीय अस्पताल खैरलांजी ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में फ्रीजर में रखवा दिया गया वहीं शुक्रवार सुबह पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा कार्रवाई पश्चात पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।

आरोपी खुद भी पहुंचा थाने

घटना के बाद आरोपी अंकित मेश्राम अपने परिजनों के साथ मृतक की अश्लिल गाली गलौच करने की शिकायत करने खैरलांजी थाना पहुंचा। लेकिन तब तक घायल व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई थी। पुलिस को घटना की जानकारी मिलने के बाद अंकित मेश्राम सहित कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। मामले में पुलिस ने अंकित मेश्राम पिता राजेश मेश्राम, उम्र करीब 27 वर्ष, निवासी मोहगांव बैजू को मुख्य आरोपी के रूप में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) और 296(बी) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। हत्या की वास्तविक वजह, घटनाक्रम में शामिल अन्य लोगों की भूमिका और विवाद के दौरान इस्तेमाल की गई वस्तु को लेकर पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल, पुलिस मामले से जुड़े लोगों के बयान दर्ज कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विवेचना के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इनका कहना हैं। 

मोहगांव बैजू में कुछ पुरानी रंजिश के चलते विवाद हुआ और एक व्यक्ति की लोहा के वस्तु से हमला कर मौत हो गई। फिलहाल एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया हैं मामले की विवेचना की जा रही हैं। उन्होंने पुरानी एफआईआर को लेकर विवाद की चर्चा को लेकर कहा कि अभी विवेचना जारी हैं जांच के बाद ही आगे कहा जा सकता हैं।

शंशाक राणा

थाना प्रभारी खैरलांजी

Next Post

कर्मचारी चयन बोर्ड ग्वालियर में पुनः परीक्षा केंद्र बनाए : दिग्विजय

Fri Sep 11 , 2026
ग्वालियर। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ग्वालियर में कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा परीक्षा केंद्र न बनाए जाने पर चिंता जताई है और ग्वालियर में पुनः परीक्षा केंद्र बहाल करने की मांग की है।भाण्डेर में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि […]

You May Like