जेल भेजने की धमकी पर कांपे टीना-अर्जुन, अनुपमा ने दिखाया सख्त रूप

‘अनुपमा’ के आने वाले एपिसोड में टीना और अर्जुन की साजिशें उजागर होंगी। अनुपमा उन्हें जेल भेजने की धमकी देगी, जिसके बाद दोनों अपने माता-पिता के आगे माफी मांगने को मजबूर होंगे।

स्टार प्लस के सुपरहिट शो अनुपमा में इन दिनों हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। रुपाली गांगुली के इस चर्चित सीरियल में टीना और अर्जुन की चालें अब उन्हीं पर भारी पड़ती नजर आ रही हैं। आने वाले एपिसोड में कहानी ऐसा मोड़ लेने वाली है, जहां दोनों को अपने ही मां-बाप के आगे नाक रगड़कर माफी मांगनी पड़ेगी।

कहानी के मुताबिक, अनुपमा को अब टीना और अर्जुन की साजिशों का अंदाजा हो चुका है। जैसे ही सच्चाई सामने आती है, अनुपमा दोनों को जमकर खरी-खोटी सुनाती है। वह साफ शब्दों में कह देती है कि जरूरत पड़ी तो वह उन्हें जेल तक पहुंचा देगी। अनुपमा का यह कड़ा रुख देखकर टीना और अर्जुन के होश उड़ जाते हैं। इतना ही नहीं, मौके का फायदा उठाकर टीना अनुपमा को ‘बाहरवाली’ कहकर भड़काने की कोशिश करती है। लेकिन यह दांव उल्टा पड़ जाता है।

टीना और अर्जुन की गलतियां गिनाती है अनुपमा
अनुपमा गुस्से में आकर दोनों की गलतियां गिनाती है और कहती है कि वे अपनी करतूतों को छिपाने के लिए दूसरों पर इल्जाम लगा रहे हैं। इसी बीच घर में चोरी की घटना माहौल को और तनावपूर्ण बना देती है। पराग बौखला उठता है और राही व प्रेम से सख्ती से पूछताछ करता है। राही को माही पर शक होता है, लेकिन वह अपने शक को साबित नहीं कर पाती।

कोठारी हाउस में होगी पुलिस की एंट्री
दूसरी ओर, पराग पर नकली हीरे बेचने का आरोप लगने वाला है, जिससे कोठारी हाउस में पुलिस की एंट्री तय मानी जा रही है। पुलिस आते ही शक की सुई राही की ओर घूम सकती है। हालात बिगड़ते देख टीना और अर्जुन अपने माता-पिता को बरगलाने की कोशिश करते हैं। लेकिन जब पुलिस का नाम सामने आता है तो दोनों के तेवर बदल जाते हैं। खुद को बचाने के लिए वे अपने मां-बाप के पैरों में गिरकर माफी मांगने लगते हैं।

अनुपमा का साथ देंगे बापूजी
अर्जुन यहां तक कबूल करता है कि वह ऑफिस का गुस्सा घर पर निकालता था। इन सबके बीच अनुपमा का धैर्य जवाब दे देता है। गुस्से में वह टीना और अर्जुन को घर से बाहर निकालने का फैसला करती है। बापूजी भी अनुपमा का साथ देते हैं और जल्द ही दोनों घर छोड़कर वापस लौटने की तैयारी करते हैं। आने वाले एपिसोड्स में यह देखना दिलचस्प होगा कि पुलिस की एंट्री और पारिवारिक टकराव कहानी को किस दिशा में ले जाते हैं।

Next Post

निर्देशक नहीं, दोस्त थे मनमोहन देसाई, अमिताभ बच्चन संग उनका अटूट रिश्ता बना मिसाल

Thu Feb 26 , 2026
अमर अकबर एंथनी की सफलता पार्टी में मनमोहन देसाई ने अमिताभ बच्चन से वादा किया था कि वह उन्हें कभी नहीं छोड़ेंगे। दोनों की जोड़ी ने सुहाग, कुली और मर्द जैसी सुपरहिट फिल्में दीं। हिंदी सिनेमा के इतिहास में कुछ जोड़ियां ऐसी होती हैं, जो सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं […]

You May Like