मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ द्वारा टी ई टी परीक्षा निरस्त करने की मांग

बागली, मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ बागली ब्लाक के अध्यक्ष संदीप सिसोदिया के नेतृत्व में देश के 25 लाख और मध्यप्रदेश के 1 लाख 50 हजार शिक्षक साथियों पर थोपी जा रही अव्यवहारिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) के विरोध में संघ की प्रांतीय ईकाई के आह्वान पर निरस्त करने की मांग के साथ एक ज्ञापन तहसीलदार महोदय को सौंपा गया।

ज्ञापन में शिक्षा अधिकार अधिनियम लागू होने के पूर्व से कार्यरत शिक्षकों जिनको सेवा में 25-30 साल गुजर गये तथा जो सेवानिवृत्ति के करीब है उनकी वृद्धावस्था में पात्रता परीक्षा को अव्यवहारिक बताते हुए राज्य और केंद्र सरकार से अध्यादेश पारित कर निरस्त करने की मांग की गई है। ज्ञापन का वाचन मध्यप्रदेश शिक्षक संयुक्त मोर्चा के पं राकेश नागौरी ने किया तथा

इस अवसर पर संघ के ब्लाक पदाधिकारी, शिक्षक प्रहलाद चावड़ा,पं वासुदेव जोशी, महेश गोस्वामी, राजेश जाधम, श्रीमती गायत्री चावड़ा,अनिल जोशी आदि कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

राज्य कर्मचारी संघ की ओर से तहसील महोदय तथा उपस्थित कर्मचारियों का आभार संदीप सिसोदिया ने माना।

Next Post

MP में निवेश से एविएशन तक विकास की रफ्तार, अक्टूबर से भोपाल-शारजाह फ्लाइट

Fri Sep 11 , 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में निवेश, इंफ्रास्ट्रक्चर, बिजली, सिंचाई, एविएशन और धार्मिक पर्यटन को लेकर मुख्यमंत्री ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 15 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव जमीन पर आ चुके हैं और निवेशकों का भरोसा मध्य प्रदेश पर बढ़ा है। CM ने […]

You May Like

मनोरंजन