दो रेस्टोरेंट मेंं खाद्य सुरक्षा का छापा

जबलपुर। गरुण दल के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने सोमवार को नेशनल हाईवे पर स्थित पंचवटी एवं सांवरिया रेस्टोरेंट ढाबों में छापेमारी की। किचन और स्टोर में गंदगी मिलने पर नोटिस जारी किया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित गुप्ता ने बताया कि निरीक्षण के दौरान किचन एवं स्टोर में साफ सफाई नहीं पाए जाने पर दोनों रेस्टोरेंट के संचालक को अधिनियम की धारा 32 के अंतर्गत नोटिस जारी किया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि दोनों प्रतिष्ठानों से पनीर, राहर दाल एवं चावल के चार सैंपल भी परीक्षण के लिए लिए गए हैं। सैंपल राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे जा रहे है। परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

रेलवे पटरी किनारे झाड़ियों में छिपा रखी थी 6 पेटी शराब, आरोपी गिरफ्तार

Tue Sep 8 , 2026
इंदौर: राजेंद्र नगर पुलिस ने हुक्माखेड़ी मल्टी के पास रेलवे पटरी से सटी झाड़ियों में छिपाकर रखी छह पेटी अवैध देशी शराब बरामद कर अजय उर्फ अज्जू निवासी हुक्माखेड़ी लाल मल्टी को गिरफ्तार किया है. जब्त शराब की कीमत करीब 22,800 रुपए बताई गई है. मुखबिर से सूचना मिली थी […]

You May Like

मनोरंजन