रूपाली खाड़े बनी आप की प्रदेश सह सचिव

मुलताई। नगर से आम आदमी पार्टी की नेत्री रुपाली खाड़े को पार्टी द्वारा प्रदेश सह सचिव नियुक्त किया है। रुपाली खाड़े ने बताया आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश की नव नियुक्त प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी में प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर एवं प्रदेश सह प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने मुलताई निवासी बैतूल की पूर्व महिला विंग प्रदेश सह सचिव रूपाली खाड़े को लगातार जनहित और संगठन हित के कार्यों के आधार पर प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश सह सचिव के पद पर नियुक्त किया गया हैं। बैतूल जिलें और प्रदेश भर में पार्टी के साथियों द्वारा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

नव नियुक्त प्रदेश सह सचिव रूपाली खाड़े ने प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर एवं प्रदेश सह प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी जी एवं प्रदेश नेतृत्व व बैतूल जिले के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए और विश्वास दिलाते हुए कहा कि हम संगठन को संपूर्ण प्रदेश और जिले में मजबूत बनाने और महिला अत्याचार,महिला उत्पीड़न,सरकारी स्कूलों की बदहाल हालत, किसानों के मुद्दे जैसे मामलों पर लगातार प्रदेश नेतृत्व के आदेशानुसार संघर्ष करेंगे।

 

Next Post

तेज बारिश का था इंतजार, रिमझिम बारिश के चलते ओवर फ्लो हुआ ताप्ती सरोवर

Mon Sep 7 , 2026
मुलताई। पवित्र नगरी में ताप्ती उदगम सरोवर के ओवर फ्लो होने का इंतजार प्रत्येक नगरवासियो को रहता है। वहीं सरोवर के लबालब भरा होने से नगर के जलस्त्रोत भी रीचार्ज हो जाते है। अक्सर ताप्ती सरोवर प्रत्येक वर्ष जुलाई में ही ओवर फ्लो ही जाता था। लेकिन इस लगातार हुई […]

You May Like

मनोरंजन