तेज बारिश का था इंतजार, रिमझिम बारिश के चलते ओवर फ्लो हुआ ताप्ती सरोवर

मुलताई। पवित्र नगरी में ताप्ती उदगम सरोवर के ओवर फ्लो होने का इंतजार प्रत्येक नगरवासियो को रहता है। वहीं सरोवर के लबालब भरा होने से नगर के जलस्त्रोत भी रीचार्ज हो जाते है। अक्सर ताप्ती सरोवर प्रत्येक वर्ष जुलाई में ही ओवर फ्लो ही जाता था। लेकिन इस लगातार हुई रिमझिम बारिश के कारण ताप्ती सरोवर ओवर फ्लो होने के लिए 2 माह ज्यादा इंतजार करना पड़ा। ताप्ती सरोवर रविवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे ओवरफ्लो हो पाया, हालांकि तेज बारिश के चलते जिस प्रकार सरोवर ओवरफ्लो होता है, उस अंदाज में ओवर फ्लो नही पाया लेकिन ताप्ती मंदिर के बाजु से ओवर फ्लो पानी बहने लगा, वही ताप्ती मंदिर में भी करीब दो फ़ीट पानी भर गया, लेकिन ताप्ती जी की प्रतिमा के चरणों तक पानी नही पहुंचा। मंदिर में पानी भरने से श्रद्धालुओं को बाहर से ही दर्शन करना पड़ा रहा है।ताप्ती सरोवर ओवर फ्लो होने से लोगो में हर्ष है। रविवार सुबह से ही मौसम साफ होने बारिश नही होने से ओवरफ्लो की गति धीमी है।

 

Next Post

आचार्य ने विनम्रता और करुणा पर दिया जोर

Mon Sep 7 , 2026
भोपाल। जैन धर्माचार्य परम पूज्य आचार्य श्री समय सागर जी महाराज ने कहा है कि साधक के जीवन में अहंकार सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है। उन्होंने श्रद्धालुओं से विनम्रता, करुणा और आत्मचिंतन को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। धर्मसभा को संबोधित करते हुए आचार्य श्री समय सागर […]

You May Like

मनोरंजन