अवैध शराब के कारोबारियों की धरपकड़

सीहोर। जिला आबकारी विभाग के दल ने श्यामपुर और बुधनी क्षेत्र के जंगलों में दबिश देकर हाथ भट्टी की कच्ची शराब बनाने में प्रयुक्त बड़ी मात्रा में महुआ लाहन और कच्ची शराब जब्त की. कार्रवाई में कुल तीन प्रकरण दर्ज किए गए हैं.

श्यामपुर के अंतर्गत ग्राम मोलाखेड़ी के जंगल में दबिश देकर हाथ भट्टी की कच्ची शराब बनाने में प्रयुक्त करीब 700 किग्रा महुआ लाहन तथा 30 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब बरामद की गई। इस मामले में दो प्रकरण पंजीबद्ध किए गए. इसी प्रकार बुधनी अंतर्गत जंगल क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 200 किग्रा महुआ लाहन तथा उससे निर्मित 10 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की गई. यहां एक प्रकरण दर्ज किया गया. आबकारी विभाग के अनुसार दोनों स्थानों से जब्त सामग्री का अनुमानित मूल्य करीब 98 हजार रुपए है. सभी प्रकरणों में आबकारी अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है. यह कार्रवाई आबकारी उपनिरीक्षक माधव कुंडल तथा आरक्षक आकाश कोरी और राधेश्याम द्वारा की गई.

 

Next Post

रूपाली खाड़े बनी आप की प्रदेश सह सचिव

Mon Sep 7 , 2026
मुलताई। नगर से आम आदमी पार्टी की नेत्री रुपाली खाड़े को पार्टी द्वारा प्रदेश सह सचिव नियुक्त किया है। रुपाली खाड़े ने बताया आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश की नव नियुक्त प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी में प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर एवं प्रदेश सह प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने मुलताई निवासी बैतूल […]

You May Like

मनोरंजन