बैढ़न शहर में यातायात एवं ननि की संयुक्त कार्रवाई

सिंगरौली । यातायात प्रभारी सूबेदार आशीष तिवारी के नेतृत्व में ननि एवं थाना यातायात की संयुक्त टीम द्वारा बैढ़न शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से सराफा बाजार, काली माता मंदिर रोड एवं सब्जी मार्केट क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई की गई।

संयुक्त टीम द्वारा सड़क के दोनों ओर अव्यवस्थित रूप से लगाए गए ठेले, दुकानों एवं अन्य अस्थायी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित कराया गया, जिनके कारण मार्ग संकरा होने तथा यातायात बाधित होने की स्थिति बन रही थी। दुकानदारों एवं ठेला संचालकों को समझाइश देते हुए निर्धारित स्थान पर ही दुकान एवं ठेला लगाने तथा सड़क के आवागमन वाले हिस्से को खाली रखने के निर्देश दिए गए। वाहन चालकों को भी समझाइश दी गई कि वे अपने वाहनों को सड़क किनारे अव्यवस्थित रूप से खड़ा न करें तथा केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन पार्क करें, जिससे बाजार क्षेत्र में यातायात का निर्बाध संचालन बना रहे और आम नागरिकों को आवागमन में असुविधा न हो।

Next Post

सर्वेक्षण दल ने बनौली,कटौली व खुटार क्षेत्र का किया सर्वे

Sun Sep 6 , 2026
सिंगरौली । सिंगरौलिया हवाई पट्टी को लेकर ओएलएस सर्वे दल आज तीसरे दिन हवाई पट्टी के बाहर कटौली, खुटार एवं बनौली पहाड़ का सर्वे किया। इस दौरान सर्वेक्षण दल से सांसद भी मिले। यहां बताते चले कि आज तीसरे दिन हवाई पट्टी का ओ एल एस सर्वे प्रारंभ है और […]

You May Like