सीबीआई ने जम्मू कश्मीर के सहायक आयुक्त को रिश्वत लेते हुए पकड़ा

नयी दिल्ली, 26 अगस्त (वार्ता) केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने जम्मू-कश्मीर के खाद्य सुरक्षा विभाग के एक सहायक आयुक्त को एक रेस्टोरेंट मालिक से 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।

सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी सहायक आयुक्त संजीव बाली के खिलाफ सोमवार को मामला दर्ज किया गया था। बाली ने कथित तौर पर एक रेस्टोरेंट मालिक से दुकान से नमूने न लेने और एक साल के लिए निरीक्षण से छूट देने के लिए 10,000 रुपये की रिश्वत मांगी ताकि वह बिना किसी समस्या के अपना कारोबार चला सके। मामले की जानकारी मिलने पर सीबीआई ने जाल बिछाया और आरोपी को रिश्वत मांगते और स्वीकार करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

सीबीआई ने आरोपी के आवासीय परिसरों की भी तलाशी ली, जिसमें डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की अचल संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज भी बरामद हुए।

मामले की आगे की जांच जारी है।

 

Next Post

श्री महाकालेश्वर उज्जैन-इंदौर-पीथमपुर मेट्रो कॉरिडोर के लिये परामर्श शुल्क की मंजूरी

Tue Aug 26 , 2025
भोपाल, 26 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को यहां मंत्रालय संपन्न हुई मंत्रिमंडल की बैठक में श्री महाकालेश्वर उज्जैन-इंदौर-पीथमपुर मेट्रो कॉरिडोर के लिये डी.पी.आर. बनाने के लिए परामर्श शुल्क की स्वीकृति दी गई है। इस बैठक में मंत्रिमंडल द्वारा उज्जैन-इंदौर-पीथमपुर लाइन के प्रथम […]

You May Like