दो घंटे तक जाम रहा खड़ौरा-गिधेर मार्ग

सिंगरौली : सिंगरौली-देवसर बारिश के बाद सड़क एवं पुलों की स्थिति प्रभावित होने से यातायात व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है। छोटे वाहनों के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन से खड़ौरा, गिधेर और बरगवां क्षेत्र में जाम की स्थिति बनी रही।स्थानीय लोगों का कहना है कि चितरंगी तिराहा से धनहा तिराहा, खड़ौरा, गिधेर, बड़ोखर, बरगवां होते हुए बैढ़न तक छोटे वाहनों के लिए बनाए गए वैकल्पिक मार्ग पर यदि भारी वाहनों की आवाजाही जारी रही तो यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा सकती है।

इससे स्थानीय लोगों, यात्रियों और छोटे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन एवं पुलिस से मांग की है कि भारी वाहनों के लिए निर्धारित अलग डायवर्जन मार्ग का सख्ती से पालन कराया जाए तथा खड़ौरा, गिधेर और बरगवां जैसे संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात कर यातायात को नियंत्रित किया जाए। आज रविवार की शाम करीब 2 घंटे तक खड़ौरा-गिधेर मार्ग में भारी वाहन के प्रवेश कर जाने से जाम लग गया है। हालांकि बरगवां एवं जियावन पुलिस मौके से पहुंच यातायात व्यवस्था आरंभ कराया।

Next Post

महाविद्यालय के प्रवेश द्वार के सामने जमा है पानी

Sun Aug 30 , 2026
चितरंगी : शासकीय स्व. जगन्नाथ सिंह स्मृति महाविद्यालय परिसर इन दिनों बारिश के पानी से जलमग्न है। महाविद्यालय के मुख्यद्वार के सामने करीब दो फीट तक पानी जमा होने से विद्यार्थियों, शिक्षकों और अन्य लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया और चारपहिया वाहनों […]

You May Like