अज्ञात वाहन के टक्कर से युवक घायल

सिंगरौली । जयंत चौकी क्षेत्र के मुड़वानी डैम के पास आज सोमवार को एक मोटरसाइकिल सवाल युवक गंभीर अवस्था में सड़क पर पड़ा था, जहां स्थानीय लोगों के मदद से उपचार के लिए नेहरू शताब्दी जयंत चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि युवक के आईडी कार्ड से पता चला है कि साउथ इस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड जे एवं के एरिया में बतौर ओभर मैन के रूप में संदीप कुमार तिवारी पिता जगमोहन तिवारी उम्र 25 वर्ष के रूप में पहचान हुई है। हालांकि इसकी पुष्टि नही हो पाई है। यह घटना आज दोपहर की है।

Next Post

ऊर्जाधानी में रूक-रूक कर हो रही मूसलाधार बारिश

Mon Aug 24 , 2026
सिंगरौली । ऊर्जाधानी में पिछले करीब 10 घंटे से रूक-रूक कर मूसलाधार बारिश ने जन-जीवन को प्रभावित कर दिया है। जिले के अधिकांश नदी-नाले उफान पर हैं और बाढ़ जैसे हालात निर्मित हो रहे हैं। बैढ़न अंचल के परसौना बलिया नाला एवं कथुरा एवं जरौंधी मार्ग समेत कई नाले उफान […]

You May Like