
पांढुरना, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सोमवार को मुख्यमंत्री निवास ‘समत्व’ से संबल योजना के तहत सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश के 9 हजार से अधिक श्रमिक परिवारों के बैंक खातों में कुल 203 करोड़ रुपए की राशि का अंतरण कि गई, वहीँ संबल योजना के तहत पांढुरना के 91श्रमिकों के परिवारों को 2 करोड़ 6 लाख की आर्थिक सहायता राशि दी गई ।
भोपाल में आयोजित कार्यक्रम का पांढुरना नगर जिला मुख्यालय के जनपद पंचायत के कार्यालय के सभाकक्ष मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा,इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्रमिकों के जीवन को आसान बनाना और उन्हें आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। संबल योजना के माध्यम से जरूरतमंद श्रमिक परिवारों को कठिन परिस्थितियों में आर्थिक संबल उपलब्ध कराया जा रहा है।
पांढुरना जिले के 91 हितग्राहियों को 2.06 करोड़ रुपए 000
संबल योजना के तहत पांढुरना जिले के भी 91 हितग्राहियों के बैंक खातों में कुल 2 करोड़ 6 लाख रुपए की राशि सीधे अंतरित की गई। मुख्यमंत्री निवास से आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिले में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं हितग्राहियों द्वारा देखा गया। पात्र हितग्राहियों को राशि अंतरण की जानकारी एसएमएस के माध्यम से भी दी गई।
श्रमिक परिवारों को विभिन्न प्रकार की सहायता000
संबल योजना के अंतर्गत पंजीकृत असंगठित श्रमिकों एवं उनके परिवारों को मातृत्व सहायता, शिक्षा सहायता, अंतिम संस्कार सहायता सहित विभिन्न प्रकार की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। योजना का उद्देश्य श्रमिक परिवारों को विपरीत परिस्थितियों में आर्थिक सुरक्षा और सामाजिक संबल प्रदान करना है।
