० विधानसभा क्षेत्र धौंहनी के विभिन्न मंडलों के पदाधिकारियों की बैठक को विधायक ने किया संबोधित
नवभारत न्यूज
सीधी 16 जुलाई। धौंहनी विधानसभा के विभिन्न मंडलों की बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता एवं धौंहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई।
कामकाजी बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना यह एक ऐतिहासिक घटना है। मध्य प्रदेश की जनता ने 29 में 29 सीटे जीताकर अजेय रिकॉर्ड बनाया है। जिसे भविष्य में कोई तोड़ नहीं सकता है। इन सभी पुनीत कार्यों के लिए जनता जनार्दन के साथ-साथ पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने दोनों हाथ जोडक़र अभिनंदन करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। मंडल पदाधिकारी को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि मंगल कार्य समिति में परित विभिन्न प्रस्ताव एवं आगामी कार्यक्रमों की चर्चा, शक्ति केन्द्र पर जाकर अनिवार्य रूप से करें। पारित प्रस्ताव का वाचन भी करें। हर घर तक प्रस्तावों की जानकारी पहुंचाना प्रत्येक पार्टी कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।
मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने कहा कि विधानसभा चुनाव के पश्चात हुए लोकसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत कई मायनों में ऐतिहासिक है। यह जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता और मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की जनकल्याणकारी योजनाएं के साथ-साथ हमारे सभी पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। धौंहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि पार्टी के प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता का सम्मान मेरा सम्मान है। हर कार्यकर्ता का विकास हो, उन्नति हो, यह मेरी प्रमुख प्राथमिकता रहेगी। शक्ति केन्द्र और पोलिंग बूथ की समितियां सशक्त और समृद्धशाली हों इसके लिए मैं परिश्रम की पराकाष्ठा करते हुए क्षेत्र की जनता जनार्दन की सेवा के लिए समर्पित हूं। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्रमणि दुबे ने बताया कि जिले के 15 मंडलों में वृहद मंडल कार्य समिति की बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हो रही है।
००
इनकी रही खास उपस्थित
इस अवसर पर प्रमुख रूप से विभिन्न मंडलों की कार्य समिति में मंडल अध्यक्ष अनीता सिंह, प्रवीण तिवारी, कृष्ण लाल पयाशी, ईश्वरदीन सिंह, जिला महामंत्री विनोद साकेत, अखिलेश पाण्डेय, जवाहरलाल यादव, सुरेश गुप्ता, रामदयाल गुप्ता, राजेन्द्र उर्मालिया, चंद्रबली सिंह, गणेश यादव, संत कुमार वैद्य, राजकुमार यादव, महेन्द्र बैग, बच्चन सिंह, चंद्रभान सिंह, तिलकधारी यादव, संतोष जायसवाल सहित मंडलों के पदाधिकारी, मोर्चा और प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
०००००००००००००