एलिवेटेड रोड: 31 तक फिर मांगी डायवर्जन की परमिशन

ग्वालियर। एलिवेटेड रोड निर्माण के लिए फूलबाग से गुरुद्वारा तक रोड डायवर्जन आज से खुलने पर संशय बना रहा। ठेकेदार कंस्ट्रक्शन कंपनी पीएनसी ने प्रबंधन और पुलिस प्रशासन को नया आवेदन देकर कहा है कि निर्माण कार्य अधूरा है। एलिवेटेड डायवर्जन 31 अगस्त तक बढ़ा दिया जाए ताकि काम पूरा हो सके। फिलहाल इस आवेदन पर निर्णय नहीं हुआ है। वहीं पीएनसी ने चेन्नई के अधिकारियों को आमंत्रित किया है ताकि मौके पर निरीक्षण हो सके। गांधी पार्क के सामने वाले रास्ते को मॉल तक के लिए खोला दिया गया है, जहां नीचे पटरियां तक बिछाई जा चुकी हैं। लेकिन अब गाड़ियों पर खतरा बढ़ गया है। अधिकारियों का मानना है कि रास्ता खोला गया तो इस मार्ग में काम बंद रहेगा। खुले रास्ते में काम किया तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

*1 लाख से ज्यादा लोग झेल रहे घंटों का जाम*

2 माह से रूट डायवर्जन के कारण फूलबाग -नदी गेट की ओर आने और जाने वाले वाहनों को मोटीमहल, बैजाताल और जल विहार वाले रास्ते से निकाला जा रहा है। कई दिनों से आने-जाने वाले जाम में फंसते हैं। वहीं कंस्ट्रक्शन कंपनी ने मॉल के सामने तक ट्रैफिक शुरू किया है।

Next Post

2028 की तैयारी में जुटी कांग्रेस, संगठन और जनसंवाद पर जोर

Wed Aug 19 , 2026
आशीष कुर्ल भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस ने 2028 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज करते हुए संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने और जनता से लगातार संवाद बढ़ाने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। यह जानकारी मध्य प्रदेश कांग्रेस के संगठन महामंत्री डॉ. संजय कामले ने […]

You May Like