सीहोर। नपा अंतर्गत आने वाले वार्ड 11 के पार्षद लोकेंद्र वर्मा के द्वारा सुदामा नगर गंज शिव मंदिर से कुबेरेश्वर धाम तक कावड़ यात्रा निकाली गई. कावड़ यात्रा में क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाएं पीले वस्त्र धारण कर शामिल हुई. हर हर बम बम के जयकारों के साथ कावड़ यात्रा लगातार चलती रही. इंदौर भोपाल हाईवे स्थित पहुंचकर नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर और समाज सेवी राजेंद्र वर्मा, राकेश वर्मा ने कावड़ यात्रा का स्वागत किया. कावड़ यात्रा में राजेश साहू ,सुनील विश्वकर्मा, सतीश राठौर, मागीलाल, जगदीश भाई, कल्लू भाई, मंगू भाई, गंगा भाई, शुभम भाई, चेतन , शीनू, माया , विश्वकर्मा, कौशल्या, बाई, शकुन, शर्मिला विश्वकर्मा, कमलाबाई आदि शामिल थे.
कावड़ यात्रा का नपाध्यक्ष ने किया स्वागत
