ग्राम टिहौली में दुकान पर हमला, दुकानदार और पत्नी से मारपीट

उटीला: तीन दिन पुराने विवाद को लेकर दुकानदार पर साथियों के साथ हमला करने का आरोप है। बचाने आई पत्नी को भी धक्का देकर गिरा दिया गया।ग्राम टिहौली में 15 अगस्त की शाम करीब 5 बजे दुकानदार सुरेंद्र मांझी की दुकान पर विजय गुर्जर अपने साथियों के साथ पहुंचा। फरियादी सुरेंद्र मांझी, उम्र 33 वर्ष, ने बताया कि 12 अगस्त को विजय गुर्जर उसकी दुकान पर पीना लेने आया था, उस दौरान दोनों के बीच मुंहवाद हुआ था। इसी बात को लेकर 15 अगस्त को विजय गुर्जर अपने साथियों के साथ दुकान पर आया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपियों ने लात-घूंसों से मारपीट कर उसे जमीन पर पटक दिया। उसके बाईं कनपटी, दाएं पैर के अंगूठे और घुटने में चोट आई।

फरियादी के अनुसार झगड़े की आवाज सुनकर उसकी पत्नी शशि मांझी बचाने पहुंची तो आरोपियों ने उसे भी धक्का देकर पटक दिया, जिससे उसके दाएं कंधे में अंदरूनी चोट आई। मौके पर अन्य लोगों के पहुंचने पर आरोपी यह धमकी देते हुए भाग गए कि वह आज तो बच गया, लेकिन आगे जान से खत्म कर देंगे। उटीला पुलिस ने अपराध क्रमांक 75/26 में बीएनएस की धारा 115(2), 296, 351(3), 3(5), 332(सी) के तहत मामला दर्ज किया है। विवेचना प्रआर सुनील गोयल कर रहे हैं।

Next Post

मुर्मु, राधाकृष्णन, मोदी और नवीन सहित विभिन्न नेताओं ने अर्पित की वाजपेयी को श्रद्धांजलि

Sun Aug 16 , 2026
नयी दिल्ली 16 अगस्त (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन सहित विभिन्न नेताओं ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रीमती मुर्मु, श्री राधाकृष्णन, श्री मोदी, पूर्व […]

You May Like