राजगढ़ में बारिश के बीच दर्दनाक हादसा, 11 लोगों से भरी ईको कार नाले में गिरी

राजगढ़ जिले में पचोर-सारंगपुर रोड पर सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन पुल से 11 लोगों से भरी ईको कार नाले में जा गिरी। हादसे में अब तक 5 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 2 लोगों के सुरक्षित बाहर निकलने की सूचना है। बाकी लोगों की तलाश में बचाव दल लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है।

बताया जा रहा है कि तेज बारिश के कारण नाले का पानी पुल के ऊपर से बह रहा था। इसी दौरान चालक को निर्माणाधीन और अधूरा पुल दिखाई नहीं दिया, जिसके चलते कार नाले में जा गिरी। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

.....

Next Post

माल गांव में पानी से भरे गढ्डे में डूबने से दो मासूमों की मौत

Mon Aug 10 , 2026
रीवा, गढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मॉल में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों की पानी से भरे गड्ढे में गिरने से मौत हो गई. घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.जानकारी के अनुसार घटना 9 अगस्त की […]

You May Like