
ग्वालियर। ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण द्वारा आयोजित सावन मेले में एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 9 से 12 अगस्त तक प्रतिदिन शाम 5 बजे से आयोजित किए जाएंगे।
संस्था के अध्यक्ष संजय कट्ठल ने बताया कि 9 अगस्त को एकल नृत्य प्रतियोगिता की वेस्टर्न कैटेगरी आयोजित की गई इसमें तीन आयु वर्ग रखे गए थे वर्ग ‘ए’ में 5 से 8 वर्ष, वर्ग ‘बी’ में 9 से 14 वर्ष तथा वर्ग ‘सी में बडे बच्चों ने भाग लिया इसी दिन युगल नृत्य प्रतियोगिता भी आयोजित हूयी जिसमें जूनियर एवं सीनियर वर्ग के प्रतिभागी हिस्सा ले सकें
संजय कट्ठल ने बताया कि इस आयोजन में मुख्य अतिथि अशोक जादौन अध्यक्ष ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण थे उन्हें बताया की सावन मेला प्राधिकरण द्वारा प्रथम आयोजन आयोजित किया गया है आगे भी ग्वालियर की जनता जनार्दन के लिए आयोजित किया जाएगा स्वागत अशोक जैन मुकेश गुप्ता धीरज गोयल ने किया इस आयोजन में बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति मंच के माध्यम से दी
10 अगस्त को एकल नृत्य, युगल नृत्य, क्लासिकल एवं सेमी-क्लासिकल नृत्य तथा समूह नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। समूह नृत्य में वेस्टर्न एवं क्लासिकल कैटेगरी रखी गई हैं।
संस्था की ओर से बताया गया कि इन सभी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी ऑन-स्पॉट रजिस्ट्रेशन कराकर प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं।
संस्था के अध्यक्ष संजय कट्ठल सहित अशोक जैन, धीरज गोयल एवं राजेश त्रिपाठी ने बच्चों, युवाओं एवं अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में आयोजन में सहभागिता कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने तथा सावन मेले का आनंद उठाने की अपील की है।
