हनुमान मंदिर परिसर में रोपे 25 सौ छायादार-फलदार पौधे

ग्वालियर: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत नगर निगम ग्वालियर द्वारा पौधरोपण महाअभियान जारी है। इसी क्रम में शनिवार सुबह 8 बजे कलेक्ट्रेट पहाड़ी के पीछे स्थित प्रसिद्ध ताल वाले हनुमान मंदिर परिसर में वृहद पौधरोपण किया गया।
मंदिर परिसर में पहले से ही नगर निगम के पार्क विभाग द्वारा गड्ढे तैयार करा लिए गए थे। सुबह बड़ी संख्या में नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी और आमजन मंदिर परिसर पहुंचे और 2500 छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया।
इस अवसर पर अपर आयुक्त प्रदीप तोमर, उपायुक्त एवं पार्क अधीक्षक मुकेश बंसल, सहायक खेल अधिकारी विजेता सिंह सहित अतिक्रमण एवं पार्क विभाग की टीम, आईईसी टीम के सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने एक-एक पौधा माँ के नाम लगाया।
नगर निगम ने इन पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी मंदिर समिति और पार्क विभाग को सौंपी है, ताकि ये पौधे बड़े होकर वृक्ष का रूप ले सकें।
रमीआ बांध पर लगेंगे 7000 पौधे
पार्क अधीक्षक मुकेश बंसल ने बताया कि अगला बड़ा पौधरोपण रमीआ बांध पर किया जाएगा। वहां बन रहे नए बस स्टैंड एवं प्रस्तावित WTP प्लांट के पीछे फॉरेस्ट की जमीन चिन्हित की गई है। फॉरेस्ट क्षेत्र होने से पौधों की सुरक्षा बेहतर हो सकेगी। वहां जल्द ही 7000 पौधे लगाए जाएंगे, जिसमें शासकीय विभागों के साथ-साथ आमजनों का सहयोग भी लिया जाएगा।

Next Post

जिला अस्पताल के मेन गेट पर लटका ताला एक गेट से हो रही आवाजाही

Sun Aug 9 , 2026
ग्वालियर:जिला अस्पताल में व्यवस्थाओं को सुधारने के नाम पर मरीजों की परेशानी बढ़ाने वाला फैसला लिया गया है। अस्पताल प्रबंधन ने मुख्य चैनल गेट पर ताला जड़ दिया है। अब ओपीडी और अस्पताल में आने-जाने के लिए सिर्फ कैजुअल्टी की तरफ वाला एक ही गेट खुला रखा गया है। एक […]

You May Like