दूसरे चरण की मतगणना में 17 प्रत्याशी बाहर

जबलपुर: मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के निर्वाचन-2026 की मतगणना के प्रथम चक्र का कार्य पूर्ण होने के बाद द्वितीय चक्र की मतगणना जारी है। शुक्रवार को एलिमिनेशन राउंड का दूसरा दिन पूरा हुआ, जिसमें कुल 17 प्रत्याशियों का एलिमिनेशन किया गया। इनमें प्रत्याशी क्रमांक 55 मोह. शकील खान (भोपाल), 105 सोनालाल बर्मन (जबलपुर), 98 संगीता जोशी (ग्वालियर), 120 विनोद कुमार द्विवेदी (इंदौर), 74 रचना सिंह चौहान (भोपाल), 84 राजेश नेमा (भोपाल), 56 मोहितंद्र (जबलपुर), 107 सुहाग सिंह सोलंकी (भोपाल), 26 देवेंद्र प्रकाश मिश्रा (भोपाल), 87 राजश्री पाण्डेय (भोपाल), 62 नूर जहां खान (इंदौर), 6 अमित कुमार तिवारी (रीवा), 41 इजरायल शेख (खरगोन), 106 सृष्टि सिंह (जबलपुर) एवं 96 साधना गौर (भोपाल) सहित अन्य प्रत्याशी शामिल हैं। एलिमिनेट किए गए प्रत्याशियों के मतपत्रों में दर्ज द्वितीय वरीयता के प्रत्याशियों को नियमानुसार मतों का अंतरण किया गया। मतगणना के दौरान अब तक पुरुष प्रत्याशियों में विवेक सिंह, आर.के. सिंह सैनी, नरेंद्र कुमार जैन, जय हरड़िया और संदीप मेहता को बढ़त प्राप्त हुई है।
तेज़ी से बदल रही तस्वीर
वहीं महिला प्रत्याशियों में प्रवीण तिवारी, अंजू पटेल, प्रतीका पाठक, रश्मि ऋतु जैन और प्रतिभा वालिया को बढ़त मिली है। द्वितीय चक्र की मतगणना में लगातार प्रत्याशियों के एलिमिनेशन और उनके द्वितीय वरीयता मतों के अंतरण से चुनावी तस्वीर तेजी से बदल रही है। अब सभी की नजरें अगले दौर की मतगणना और उसमें उभरने वाले प्रत्याशियों की स्थिति पर टिकी हैं।

Next Post

दमोह के सारांश पटेल का विधि अधिकारी पद पर चयन, जिले में खुशी की लहर

Sat Aug 8 , 2026
दमोह: दमोह के ग्राम समन्ना निवासी व विवेकानंद नगर के सारांश पटेल का विधि अधिकारी पद पर चयन हुआ है।इस प्रतिष्ठित परीक्षा में दमोह जिले से उनका चयन होने पर परिवार, समाज और पूरे जिले में खुशी का माहौल है।सारांश ने प्रारंभिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय, दमोह से और उच्च शिक्षा […]

You May Like