महापौर की पहल: नगर विकास के महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर आयुक्त श्री भोंडवे ने जताई सहमति

बुरहानपुर: संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास के आयुक्त संकेत भोंडवे के नगर पालिका निगम बुरहानपुर आगमन पर महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। स्वागत उपरांत आयोजित बैठक में महापौर ने नगर के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषय आयुक्त श्री भोंडवे के समक्ष रखे। महापौरश्रीमती पटेल ने नगर निगम की भूमि पर गीता भवन निर्माण के संबंध में पत्र प्रेषित करते हुए योजना को स्वीकृति प्रदान किए जाने का आग्रह किया। साथ ही नगर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को और अधिक वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से साइंटिफिक लैंडफिल के लिए डीपीआर तैयार कराने हेतु कंसल्टेंट नियुक्त किए जाने का अनुरोध किया। आयुक्त श्री संकेत भोंडवे ने दोनों प्रस्तावों पर सकारात्मक सहमति व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर शीघ्र ही कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक के दौरान महापौर श्रीमती पटेल ने नगर के समग्र विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार एवं भविष्य की विकास योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर आयुक्त श्री भोंडवे ने नगर में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र के विकास को बढ़ावा देने के लिए नगर वन की स्थापना हेतु लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध कराने की बात कही तथा नगर में एक लाख वृक्षारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया। बैठक में एमआईसी सदस्यों के साथ भी विभिन्न विकास कार्यों,जनसुविधाओं एवं नगर हित से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें नगर के समग्र विकास, पर्यावरण संरक्षण, राजस्व वृद्धि तथा नागरिक सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णयों पर विचार.विमर्श किया गया।

Next Post

दोस्ती में ठगी: 53 लाख का 22 चक्का ट्रक हड़पकर कटवाया पुलिस ने नहीं सुनी, कोर्ट के निर्देश पर दोस्त पर हुई एफआईआर

Fri Aug 7 , 2026
ग्वालियर: शहर के हजीरा थाना क्षेत्र में दोस्ती का फायदा उठाकर 53 लाख रुपए कीमत का नया 22 चक्का ट्रक हड़पने का मामला सामने आया है। आरोपी ने हर महीने डेढ़ लाख रुपए किराया देने का झांसा दिया था, लेकिन कुछ महीने भुगतान करने के बाद ट्रक का जीपीएस बंद […]

You May Like