ग्वालियर: जीवाजी यूनिवर्सिटी में आज सोमवार को दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ। राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने अध्यक्षता की। सबसे पहले राज्यपाल ने पौधरोपण किया। इसके बाद हुई ओपचारिक कार्यपरिषद बैठक हुई। सभी अतिथि शोभायात्रा निकालते हुए मंच पर पहुंचे। जेयू के दीक्षांत समारोह का आयोजन अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में किया गया।
इस अवसर पर कुलगुरु प्रो राजकुमार आचार्य, कुलसचिव प्रो.राकेश कुशवाह, डीन प्रो. डीएन गोस्वामी, कार्यपरिषद सदस्यगण, अकादमिक काउंसिल के सदस्य, डीन उपस्थित रहे। सभी के मंच पर पहुंचने के बाद राष्ट्रगान गाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय उपाध्यक्ष विद्या भारती अवनीश भटनागर उपस्थित रहे ।समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति एवं राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने की। दीक्षांत उपदेश कुलगुरू डॉ.राजकुमार आचार्य द्वारा दिया जाएगा। कुलगुरू ने कहा कि सभी लोग अच्छे से अच्छा करने का प्रयास करें। इससे पूर्व एकेडमिक प्रोसेशन निकाला गया।
