सुधरवाने दिया मोबाइल हड़पा, नौ साल बाद एफआईआर

जबलपुर। ओमती थाना अंतर्गत जयंती परिसर स्थित एक मोबाइल दुकान में मोबाइल सुधरवाने दिया गया मोबाइल जालसाजों ने हड़प लिया। मामले में नौ साल बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

पुलिस के मुताबिक आदित्य गुप्ता निवासी वैभव नगर, आगरा उत्तर प्रदेश ने लिखित शिकायत की कि कुछ वर्ष पहले जबलपुर आया जाया करता था जहां उसके मित्र सुमिताभ सेनगुप्ता भी रहा करते थे, वह उनसे भी मिला करता था। 20 सितम्बर 2017 को उसने अपने मित्र सुमिताभ के साथ अपने मित्र सुमिताव सेनगुप्ता के लिए एक मोबाइल खरीदा। जिसके कुछ समय बाद पुणे से जबलपुर की अपनी यात्रा के दौरान माह सितम्बर 2019 को उसके मोबाइल में खराबी के कारण उसने मरम्मत के लिए उक्त मोबाइल सोनू एवं गोलू को दिया, जिसकी मोबाइल सुधारने की दुकान 2019 में पहली मंजिल, जयंती परिसर, जबलपुर में थी, क्योंकि उन्होंने कहा था कि मोबाइल ठीक करने में एक दिन लगेगा, अगर मोबाइल की मरम्मत नहीं की जाती है तो मेमोरी आईसी को दूसरे पीसीबी में लगाकर ठीक करेंगे और उसे हैंडओवर देगे। जब मोबाइल लेने गए तो बार-बार बहाने बनाना शुरू कर दिया। वह और उसका मित्र कई बार उनकी दुकान गए उसका मोबाइल नहीं दिया। बीमारी, छुट्टी, लाकडाउन का बहाना किया।इसके बाद बिना मोबाइल लिए उसने जबलपुर आना छोड़ दिया था। वह एवं उसके मित्र सुमिताभ 2020 के बाद से जबलपुर नहीं जा पा रहे थे। वर्ष 2023 में एक बार जबलपुर आकर मिलने का प्रयास किया एवं बात की परंतु फिर भी उन्होंने आश्वासन दिया कि मोबाइल दे देगा लेकिन नहीं दिया। अब जवाब दे रहा है कि उक्त हैंडसेट के बारे में नहीं जानता है।

मोबाइल में अदालत के मामले के लिए विभिन्न सबूत हैं और डेटा काफी महत्वपूर्ण होने के चलते उसने एवं मित्र ने कई 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2025 में भी कई बार अपने काल किया लेकिन मोबाइल नहीं दिया। पीडि़त के साथ धोखाधड़ी करने के साथ वर्षों तक गुमराह किया बल्किं मानसिक तनाव दिया। आरोपी सोनू एवं गोलू के खिलाफ शुक्रवार को पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

 

एक आईएमईआई 24 राज्यों में चल रही थी, हिस्ट्रीशटर है दुकान संचालक-

पीडित के मुताबिक आरोपियों ने ऐसी धोखाधड़ी कईयों के साथ की है। मोबाइल दुकान मालिक गोलू पहले भी एक आईएमईआई बदलने के मामले में संलिप्त रहा है, जहां एक ही मोबाइल की आईएमईआई 24 राज्यों के अलग-अलग मोबाइलों में चल रही थी एवं अन्य मामले में जेल जा चुका है जो पहले से एक साइबर हिस्ट्रीशीटर है। पिछले कुछ दिनों पहले जबलपुर आने के बाद से दुकान कर्मचारी सोनू एवं दुकान मालिक गोलू से संपर्क करने की कोशिश कर रहा है परंतु दोनों उसे एवं उसके मित्र को पहचानने से एवं मोबाइल देने से इनकार कर रहे हैं और धमका रहे है।

Next Post

भारत - अमेरिका व्यापार समझौते की मुख्य बातें

Sat Feb 7 , 2026
नयी दिल्ली 07 फरवरी (वार्ता) भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर जारी संयुक्त वक्तव्य की मुख्य बातें इस प्रकार हैं: अमेरिका और भारत के बीच 6 फरवरी 2025 को जारी अंतरिम समझौते की रूपरेखाआगे चलकर बड़े द्विपक्षीय व्यापार समझौते की नींव रखेगा। – भारत अमेरिकी औद्योगिक […]

You May Like