थाना भ्रमण कर छात्रों ने जानी पुलिस की कार्यप्रणाली

सीहोर। गुरुवार को गवर्नमेंट एक्सीलेंस हायर सेकेंडरी स्कूल क्रमांक 1 में सृजन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ एसपी सोनाक्षी सक्सेना एवं एएसपी डॉ. प्रशांत चौबे ने किया. इस अवसर पर एसडीओपी सुश्री पूजा शर्मा तथा प्राचार्य श्रीमती सुनीता जैन उपस्थित रहीं. इस दौरान परिचय एवं आइस-ब्रेकिंग सत्र आयोजित किया गया. इसके बाद मैं, मेरे अधिकार और मेरी जिम्मेदारियां विषय पर विद्यार्थियों के साथ संवाद हुआ. वहीं कानून, सुरक्षा और न्याय विषय पर एसपी श्रीमती सक्सेना एवं एएसपी डॉ. चौबे ने छात्र-छात्राओं को कानून, नागरिक अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा न्याय प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की. विद्यार्थियों को थाना कोतवाली, महिला थाना एवं यातायात थाना का भ्रमण कराया गया. थाना भ्रमण के दौरान सूबेदार प्राची राजपूत भी उपस्थित रहीं.

Next Post

दुकानों की तालाबंदी के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, नगर निगम का पुतला फूंका

Fri Aug 7 , 2026
भोपाल। व्यापारियों की दुकानों एवं प्रतिष्ठानों की तालाबंदी से उत्पन्न आर्थिक संकट के विरोध में नगर निगम मुख्यालय सेकंड स्टॉप पर व्यापारियों ने प्रदर्शन करते हुए नगर निगम भोपाल का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि हाई कोर्ट में नगर निगम की ओर से प्रभावी पक्ष नहीं रखे […]

You May Like