रीवा हवाई अड्डे से उड़ेगा एटीआर-72 कोलकाता के लिये

रीवा, रीवा एयरपोर्ट से हवाई सेवाओं का लगातार विस्तार हो रहा है. अभी तक रीवा से इंदौर, दिल्ली और रायपुर के लिये हवाई सेवा थी और अब रीवा-कोलकाता एवं रीवा-भोपाल 72 सीटर विमान 9 अगस्त को उड़ान भरेगा. कोलकाता से सीधे रीवा जुड़ सकेगा, निश्चित रूप से उद्योग, व्यापार, पर्यटन के साथ निवेश की संभावनाओं को नई गति मिलेगी. यह सब संभव हुआ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला के भागीरथ प्रयास से.

डिप्टी सीएम के प्रयासों और राज्य सरकार व अलायंस एयर के बीच सब्सिडी पर सहमति बनने के बाद इस सेवा का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया गया है. कंपनी ने टिकट बुकिंग विंडो भी ओपन कर दिया है. बढ़ती आवश्यकता एवं भविष्य को देखते हुए चोरहटा हवाई पट्टी को अपग्रेड करने का फैसला राज्य सरकार द्वारा लिया गया था और आनन फानन में इसे हवाई अड्डा के रूप में विकसित किया गया. जिसके बाद इसका उद्घाटन अक्टूबर 2024 में हुआ. तब से रीवा से दिल्ली, रायपुर छत्तीसगढ़, इंदौर के लिए हवाई सेवा जारी है. उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से सौजन्य भेंट की. उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने 9 अगस्त से प्रारंभ होने जा रही रीवा-कोलकाता एवं रीवा-भोपाल (72 सीटर) विमान सेवाओं के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया.

हफ्ते में 3 दिन उड़ान

यह हवाई सेवा 9 अगस्त से शुरू हो रही है. हालांकि इसका उद्घाटन रविवार को हो रहा है, जबकि नियमित रूप से यह सेवा सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित की जाएगी. अलायंस एयर का विमान कोलकाता से उडक़र रीवा पहुंचेगा और फिर यहां से भोपाल के लिए रवाना होगा. विंध्य के लोगो को बड़ी राहत मिलेगी.

पर्यटन एवं निवेश की संभावनाओं को नई गति मिलेगी

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में हवाई संपर्क का लगातार विस्तार हो रहा है. रीवा से कोलकाता एवं भोपाल के लिए शुरू होने वाली नई विमान सेवाएं विंध्य क्षेत्र में उद्योग, व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन एवं निवेश की संभावनाओं को नई गति देंगी तथा क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी. उन्होने कहा कि बेहतर हवाई संपर्क से विंध्य क्षेत्र राष्ट्रीय विकास की मुख्यधारा से और अधिक सशक्त रूप से जुड़ेगा तथा स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों, उद्यमियों और पर्यटकों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा.

रीवा-भोपाल और कोलकाता फ्लाइट का शेड्यूल

रूट प्रस्थान आगमन कुल समय

कोलकाता-रीवा दोपहर 1.10 दोपहर 3.15 2 घंटे 5 मिनट

रीवा-भोपाल दोपहर 3.40 शाम 5.10 1 घंटा 30 मिनट

भोपाल-रीवा शाम 5.35 शाम 7.05 1 घंटा 20 मिनट

रीवा-कोलकाता रात 7.30 रात 9.40 2 घंटा 10 मिनट

Next Post

मंत्री गोविन्द सिंह पर सौ करोड़ की संपत्ति की जानकारी छिपाने का आरोप

Tue Aug 4 , 2026
जबलपुर। प्रदेश सरकार में मंत्री गोविंद सिंह के द्वारा अपने चुनावी नामांकन में सौ करोड़ रुपये की संपत्ति की जानकारी नहीं देने का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गयी थी। याचिका में राहत चाही गयी थी कि संपत्ति संपत्ति के संबंध में गलत जानकारी देने के कारण […]

You May Like