मित्रता दिवस पर जिला अस्पताल को मिली दो व्हीलचेयर, असहाय मरीजों को मिलेगी राहत

विनय असाटी

दमोह। जो मरीज चल-फिर नहीं सकते उनके लिए शनिवार को जिला अस्पताल दमोह को मित्रता दिवस के अवसर पर 2 व्हीलचेयर भेंट की गईं। यह पहल जिला अस्पताल में पदस्थ डॉ. विक्रम पटेल और उनकी टीम द्वारा की गई। टीम में मनिंदर सिंह, दीपक जैन, राजकुमार ठाकुर, डॉ. अरुण खत्री, विकास आहूजा, विकेश डोडवानी, अंकुर मेहरोत्रा, गुरप्रीत खनूजा और जिम्मी राजपूत शामिल रहे। आज रविवार को मित्रता दिवस (फ्रेंडशिप-डे) के उपलक्ष्य में शनिवार को सभी मित्रों ने एकत्रित होकर यह व्हीलचेयर सिविल सर्जन डॉ. प्रहलाद पटेल को सौंपीं। सिविल सर्जन डॉ. प्रहलाद पटेल और अस्पताल के कर्मचारियों ने इस सराहनीय कार्य के लिए डॉ. विक्रम पटेल और उनकी पूरी टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया।अस्पताल प्रशासन का कहना है कि ये व्हीलचेयर असहाय और जरूरतमंद मरीजों के आने-जाने में काफी मददगार साबित होंगी। इस पहल की अस्पताल में मौजूद मरीजों और परिजनों के साथ-साथ आमजन भी सराहना कर रहे हैं।

*मित्रता दिवस को यादगार बनाया*

विकेश आहूजा ने बताया कि हम सभी मित्र यारों ने सोचा कि मित्रता दिवस को यादगार बनाया जाए। इसके लिए हम सभी ने एकत्रित होकर एक राह पर तत्काल ही जिला अस्पताल की डिमांड होने पर यह दो व्हीलचेयर दी है। लगातार और भी सहयोग करते रहते हैं और आगे भी करते रहेंगे।

*सराहनीय कार्य*

सिविल सर्जन डॉ. प्रहलाद पटेल और अस्पताल स्टाफ ने इस पहल के लिए टीम का आभार जताया। उन्होंने बताया कि डॉक्टर विक्रम पटेल लगातार जिला अस्पताल में अच्छा काम करते हैं। इन्होंने और टीम ने जो यह कार्य किया है वह सराहनीय है। ये व्हीलचेयर उन मरीजों के काम आएंगी, जो चल-फिर नहीं सकते।

डॉक्टर प्रहलाद पटेल (सिविल सर्जन,दमोह)

Next Post

युवा दे रहे वैश्विक उत्थान को गति, एआई के विस्तार, सेमीकंडक्टर विनिर्माण और डिजिटल अर्थव्यवस्था में अहम योगदान: मोदी

Sat Aug 1 , 2026
मैसूरु, 01 अगस्त (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को वैश्विक तकनीक और नवाचार का पावरहाउस बनाने का श्रेय युवाओं को देते हुए कहा है कि दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप पारिस्थितिक तंत्र, कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) का तेज़ी से विस्तार, सेमीकंडक्टर विनिर्माण और डिजिटल अर्थव्यवस्था के पीछे इन्हीं का […]

You May Like