मुख्यमंत्री जन-विश्वास के तहत 7अगस्त को अधिकारी ग्रामों में पहुचकर ग्रामीणों से संवाद कर समस्याओं का करेंगे त्वरित निराकरण

पांढुरना, प्रदेशवासियों को अब उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए शासकीय कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं हैं, बल्कि अब प्रत्येक शुक्रवार को मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत विभागीय अधिकारियों को चयनित ग्रामों, कस्बों में पहुचकर लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं के संदर्भ में जानकारी लेते हुए उनका त्वरित निराकरण करेंगे, इसके साथ ही अधिकारियों द्वारा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी देंगे।

प्रदेश के अन्य जिलों की तरह ही प्रदेश के अंतिम सीमा पर स्थित इस पांढुरना जिले में भी यह मुख्यमंत्री -जन विश्वास अभियान को सफल क्रियान्वयन हेतु जिला कलेक्टर नीरज वशिष्ठ द्वारा इस पूरे अगस्त माह के ग्रामों एवं कस्बों में पहुचकर इस मुख्यमंत्री जन/विश्वास अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए है ।

जिला कलेक्टर नीरज वशिष्ठ द्वारा जारी किए गए निर्देश के अंतर्गत निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार 7 अगस्त शुक्रवार को जिले के अधिकारियों द्वारा जनविश्वास सेक्टरों का क्षेत्रीय भ्रमण किया जाएगा। अभियान के तहत अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर आमजन से संवाद करेंगे तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे।

भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार पांढुर्णा अनुभाग के राजना जनविश्वास सेक्टर अंतर्गत ग्राम पंचायत राजना , घोघरीशाहनी एवं टेमनीशाहनी तथा सौंसर अनुभाग के आमला जनविश्वास सेक्टर अंतर्गत ग्राम पंचायत डोकरझेला, जोबना, आमला एवं खापा का भ्रमण किया जाएगा। इस दौरान अधिकारी संबंधित ग्राम पंचायतों एवं ग्रामों में पहुंचकर विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे, शासकीय संस्थाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे तथा नागरिकों की समस्याओं का यथासंभव मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित करेंगे।

अभियान के दौरान मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, जनसुनवाई, राजस्व प्रकरण, लोक सेवा गारंटी अधिनियम, किसान आईडी, आयुष्मान भारत कार्ड, समग्र ई-केवाईसी, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की जाएगी। साथ ही आंगनवाड़ी केंद्रों, विद्यालयों, स्वास्थ्य संस्थानों, पेयजल व्यवस्थाओं एवं निर्माणाधीन विकास कार्यों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि भ्रमण के दौरान सुनिश्चित करें कि जनसमस्याओं का त्वरित समाधान हो। साथ ही की गई कार्रवाई निर्धारित समय-सीमा में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें, जिससे मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन एवं सतत अनुश्रवण किया जा सके।

Next Post

केरल में भारी बारिश का कहर: मरने वालों की संख्या 8 पर पहुंची, 9 ज़िलों में रेड अलर्ट

Sat Aug 1 , 2026
तिरुवनंतपुरम, एक अगस्त (वार्ता) केरल में शनिवार को इस मौसम की सबसे भीषण मानसूनी बारिश हुई, जिससे राज्य के लोगों को भूस्खलन, अचानक बाढ़ और दूसरी दिक्क्तों का सामना करना पड़ा। राज्य में बारिश से जुड़ी घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है, जबकि कई अन्य […]

You May Like