तुर्की की राजधानी अंकारा में एक मेयर समेत 52 को भ्रष्टाचार के मामले में हिरासत में लिया गया

अंकारा, 30 जुलाई (वार्ता) तुर्की की राजधानी अंकारा के एटेम्सगुट जिले के मेयर एर्दल बेशिकचिओग्लू को नगरपालिका में कथित भ्रष्टाचार की जांच के सिलसिले में गुरुवार को 52 अन्य लोगों के साथ हिरासत में ले लिया गया। मामले में तीन अन्य संदिग्ध अभी फरार हैं। हिरासत में लिये गये अन्य आरोपियों में नगरपालिका के कर्मचारी और कई निजी कंपनियों के मालिक व कर्मचारी शामिल हैं। इन पर आपराधिक नेटवर्क चलाने, रिश्वतखोरी, गबन, सरकारी निविदाओं में हेराफेरी और पद का दुरुपयोग करने के आरोप लगे हैं।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, मार्च में नगरपालिका के खातों में अनियमितताएं पाये जाने के बाद अभियोजकों ने गबन की जांच शुरू की थी। बेशिकचिओग्लू (56) एक जाने-माने अभिनेता हैं, जिन्हें एक लोकप्रिय टीवी धारावाहिक में भ्रष्टाचार से लड़ने वाले पुलिस अधिकारी की भूमिका के लिए काफी प्रसिद्धि मिली थी। मुख्य विपक्षी दल रिपब्लिकन पीपुल्स पार्टी (सीएचपी) ने उन्हें 2024 के निकाय चुनावों में अपना उम्मीदवार बनाया था, जहां उन्होंने भारी मतों से जीत दर्ज की थी। गौरतलब है कि हाल के वर्षों में विपक्षी दल सीएचपी के कई मेयर भ्रष्टाचार की जांच के दायरे में आये हैं। हाल ही में इस्तांबुल के उस्कुदार जिले से सीएचपी की मेयर सिनेम देदेताश को भी इसी तरह के आरोपों में हिरासत में लिया गया था।

.....

Next Post

9 माह से फरार अमरावती के गोवंश तस्कर को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

Thu Jul 30 , 2026
पांढुरना, अब गोवंश तस्करों की खैर नहीं जिला पुलिस अधिक्षक प्रकाशचंद्र परिहार के निर्देश पर पुलिस द्वारा गोवंश तस्करों के खिलाफ सख्त कार्यवाहीं करने अभियान प्रारंभ कर दिया है,बुधवार को शिव सेना जिला प्रमुख के पुत्र भूषण इंगोले का पुलिस ने जूलुस निकालकर उसे जेला भेजा,वहीं गुरूवार को भी पुलिस […]

You May Like