रीता संरक्षक,सरला जिलाध्यक्ष व आशा जिला सचिव नियुक्त

सिंगरौली: सिंगरौली स्वर्णकार समाज संघ की आवश्यक बैठक शिवा वैंकेट हॉल गनियारी में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के मार्गदर्शक एवं पूर्व शिक्षक कैलाश सोनी ने की।बैठक में संगठन के संरक्षक, मार्गदर्शक, पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य तथा समाज की महिलाओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। बैठक में जिला अध्यक्ष सत्यनारायण सोनी संजय ने संगठन के विस्तार, स्वर्णकार महिला समाज संघ के गठन तथा संगठन की आगामी गतिविधियों को लेकर उपस्थित सदस्यों से विस्तृत विचार-विमर्श किया।

बैठक में संगठन के विधिक सलाहकार एडवोकेट दिनेश कुमार सोनी एवं एडवोकेट मनोज कुमार सोनी, संगठन मंत्री धनंजय सोनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राममिलन सोनी, जनकलाल सोनी, रीता सोनी सहित अन्य सदस्यों ने अपने सुझाव एवं मार्गदर्शन दिए। बैठक में सर्वसम्मति से स्वर्णकार महिला समाज संघ का गठन किया गया। इसमें रीता सोनी को संरक्षक, सरला सोनी को जिलाध्यक्ष तथा आशा सोनी को जिला सचिव नियुक्त किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का उपस्थित सदस्यों ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर संगठन के सांस्कृतिक मंत्री एवं कार्यक्रम संचालक डॉ. सुरेंद्र कुमार सोनी ने उपस्थित पुरुष एवं महिला सदस्यों को संगठन और समाज को मजबूत बनाने तथा निस्वार्थ भाव से समाजहित में कार्य करने की सामूहिक शपथ दिलाई।

Next Post

भारत के युवा वेटलिफ्टर वल्लुरी अजय बाबू ने जीता सिल्वर, रोमांचक मुकाबले में 1 किलो से फिसला गोल्ड

Tue Jul 28 , 2026
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के युवा वेटलिफ्टर वल्लुरी अजय बाबू ने 79 किलोग्राम वर्ग में कुल 330 किग्रा वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम किया। मुकाबले में 1 किग्रा से स्वर्ण पदक से चूके ग्लासगो, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के युवा वेटलिफ्टर वल्लुरी अजय बाबू ने शानदार प्रदर्शन […]

You May Like