
बेगमगंज। बेगमगंज से महुआ खेड़ा – पड़रिया राजधार से होकर बोरिया तिगड़ा तक का पहुंच मार्ग समय सीमा खत्म होने के बाद भी आज भी सड़क निर्माण आध-अधूरा पड़ा हुआ है ।
इस मार्ग से जुड़ने वाले 50 गांवों के लोग बहुत परेशान हो रहे हैं।
क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि इसके पूर्व जो मार्ग था वह अच्छी स्थिति में था लेकिन नवीन निर्माण कार्य 3 वर्ष होने को हैं लेकिन पूर्ण नहीं किया गया ।
मार्ग आज तक आधा अधूरा पड़ा हुआ है, जगह-जगह मार्ग पर टुकड़े छोड़े गए हैं। उनका डामरीकरण नहीं किए जाने से मिट्टी एवं गिट्टी पर दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालक आवागमन करने से परेशान हो रहे हैं ओर दो पहिया वाहन चालक को गिट्टी पर फिसलकर घायल हो रहे हैं।वहीं आसपास के गांव में उड़ने वाली धूल से रहवासी भी परेशान है।
वर्तमान में सड़क की स्थिति बहुत ज्यादा खराब है। निर्माण एजेंसी द्वारा कई स्थानों पर मार्ग पर टुकड़ों में गिट्टी डालकर सड़क को अधूरा छोड़ दिया है ।
जिससे दो पहिया चार पहिया वाहन चालकों के लिए यह सड़क परेशानी का कारण बनी हुई है।
वही बेगमगंज से सागोनी के बीच लगभग 2 किलोमीटर की सड़क पर विगत 2 वर्ष से गिट्टी डालकर सड़क को अधूरा छोड़ दिया है ।जिससे आवागमन में काफी असुविधा हो रही है।
वही नगर बेगमगंज में रामनगर- श्यामनगर मार्ग पर निर्माण एजेंसी द्वारा पहुंच मार्ग पर जो पुलिया बनाई है उसकी डिजाइन खराब होने से 3 माह बाद वर्षा के मौसम में परेशानी का कारण बनेगी।
वार्डवासियों का कहना है कि समय रहते पुलिया के दोनों और नाली बनाकर सड़क बनवा दे जिससे वर्षा के पानी की निकासी हो जाए नहीं तो लोगों के घरों में भारी भरेगा ।
सूत्रों का कहना है कि इस निर्माण कार्य में कई जगह अतिक्रमण है। बिजली के पोल खड़े हुए हैं। प्रशासन अतिक्रमण हटाए तो समय रहते सड़क बनाई जा सकती है।
वहीं कई जगह किसानों को मुआवजा राशि समय पर नहीं मिलने से भी निर्माण कार्य में विलंब हो रहा है। इसी से काम अधूरा है।
