
सिवनी, 12 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में आज पति-पत्नी के शव लहुलुहान अवस्था में सड़क पर मिले।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि केवलारी विकासखंड अंतर्गत उगली थाने के ग्राम उगदीवाड़ा में गुरुवार की शाम को घर से निकले पति-पत्नी लक्ष्मण धुर्वे और लीलाबाई के शव लहुलुहान अवस्था में सुबह पांडिया छपारा से बनाथर मार्ग पर
मिले।
पुलिस के अनुसार दोनों की हत्या कुल्हाड़ी या नुकीले-धारदार हथियार से की गई है। लीलाबाई जो कि लक्ष्मण धुर्वे की दूसरी पत्नी थी। लक्ष्मण धुर्वे की पहली पत्नी से छह बच्चें हैं। हत्या किसने और किन कारणों से की है इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस दोनों की हत्या के मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।