कार पेड़ से टकराई, दो लोगों की मौत

भरतपुर, 26 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में धौलपुर जिले के कौलारी थाना क्षेत्र में शनिवार को एक कार के पेड़ से टकराने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि कल शाम को हेत सिंह अपने साथियों के साथ कार से जा रहा था कि कोलुआ गांव के पास अचानक कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से जा टकराई। इससे हेतसिंह (45) और शिवकुमार (13) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि केशव कुशवाहा (26), मनीष (18) और संजू सिंह घायल हो गये।

पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है।

 

Next Post

गैंगरेप का 50 हजारी आरोपी शॉर्ट एनकाउंटर में गिरफ्तार,

Sun Jul 26 , 2026
चित्रकूट: देवांगना घाटी घूमने गई छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले के मुख्य आरोपी जितेंद्र उर्फ भोला को पुलिस ने शनिवार शाम एक मुठभेड़ (शॉर्ट एनकाउंटर) के बाद गिरफ्तार कर लिया। मड़था के जंगलों में हुई इस मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है, जबकि जवाबी […]

You May Like