बाइकों में भिड़ंत, दो घायल

जबलपुर: मझौली थाना अंतर्गत सुहजनी रोड में तेज रफ्तार बाइकों मेें भिडंत हो गई जिसमें दो लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक प्रमोद लोधी 30 वर्ष निवासी ग्राम दुबियारा थाना मझगवां ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अपने भाई शैलेन्द्र लोधी, पिता तेजीलाल एवं मौसी सविता बाई सभी 2 मोटर सायकलों से ग्राम सुहजनी में स्थित मंदिर में दर्शन करने आये थे, मंदिर से दर्शन करने के बाद सभी वापस घर जा रहे थे

एक मोटर सायकल में वह एवं उसका भाई शैलेन्द्र लोधी थे, दूसरी मोटर सायकल में पिता के साथ मौसी सविता बाई बैठीं थीं दोपहर लगभग 2 बजे हम लोग डबल लॉक के आगे सुहजनी रोड मझौली पहॅुचे तभी पीछे से आ रही मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 जेड व्ही 9421 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये उसके पिता तेजीलाल की मोटर सायकल में टक्कर मार दिया जिससे उसके पिता एवं मौसी मोटर सायकल सहित गिर गये। दोनों को हाथ पैर व शरीर में चोटें आयीं।

Next Post

अंग्रेजों ने हमारे दिमाग़ को बदला, यह साबित करने की कोशिश की कि हमारा अध्यात्म और परंपराए गलत है :भागवत

Sat Jul 25 , 2026
नयी दिल्ली, (वार्ता) राष्ट्रीय स्ववंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा है कि अंग्रेजों ने हमारे दिमाग़ को बदल कर यह साबित करने की कोशिश की कि हमारा अध्यात्म और परंपराएं ग़लत हैं और उनका विज्ञान सही है। श्री भागवत ने शुक्रवार को यहां विश्वमांगल्या सभा की ओर […]

You May Like