राज्यमंत्री ने पकड़ी अवैध खनन कर रही मशीनें, एक मशीन जब्त; दूसरे की तलाश जारी

राजगढ़: सुठालिया क्षेत्र में भ्रमण के दौरान अवैध खनन का मामला सामने आने पर राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार द्वारा मौके पर से खनन कर रही दो मशीनें पकड़ी तथा इस मामले की सूचना तुरंत कलेक्टर,एसपी को दी.जानकारी के अनुसार सुठालिया के समीप पार्वती नदी पर अवैध खनन किया जा रहा था. उसी दौरान क्षेत्र भ्रमण पर गए मंत्री श्री पंवार ने मशीनों को खनन करता देख तो दोनों मशीनों को पकड़ा. स्टॉफ द्वारा उनकी चाबियां ले ली गई.

प्रशासन को सूचना देने व मशीनें गांव कोटवार को बुलाकर उसके सुपुर्द कर मंत्री श्री पंवार अपने आगे के दौरा कार्यक्रम की और चल दिये.हालांकि उनके जाते ही संबंधित लोग बिना चाबी के मशीने ले भागे. बाद में मौके पर पहुंचे एसडीओपी व सुठालिया तहसीलदार ने एक मशीन को जप्त कर लिया तथा दूसरी मशीन की तलाश है.सेमलापार के समीप पार्वती नदी पर बने उच्च स्तरीय पुल के एप्रोच रोड के समीप खोदाई की जा रही है. ऐसे में एप्रोच रोड के ढहने के साथ ही पुल के पिलरों को भी नुकसान होना शुरू हो जाएगा.
क्षेत्र भ्रमण के दौरान पार्वती नदी में अवैध खनन कर रही दो मशीनों को पकड़ा. सूचना पर मौके पर प्रशासन पहुंचा तब तक मशीने डायरेक्ट स्टार्ट करके संबंधित भगा ले गए. मैंने कलेक्टर, एसपी से मौक से ही बात कर कार्रवाई के निर्देश दिए है. जितना खनन हुआ है समग्र वसूली संबंधितों से करने को कहा है.
नारायणसिंह पंवार
राज्यमंत्री मप्र शासन

Next Post

झोलाछाप पर कार्यवाही, निजी हॉस्पिटल सील

Sun Nov 16 , 2025
रामपुरा: रामपुरा तहसील क्षेत्र के चचौर में विगत कई वर्षों से इनलीगल हॉस्पिटल संचालन कर रहे डॉक्टर विश्वजीत पारे ,,(बंगाली डॉक्टर) की विगत कई समय से मिल रही शिकायतों से स्वस्थ्य विभाग ने तुरंत कार्यवाही करते हुए दिनांक 14/ नवंबर/25 शुक्रवार को त्वरित कार्यवाही कर हॉस्पिटल सील किया ।मिली जानकारी […]

You May Like

मनोरंजन