जिला अधिवक्ता संघ का निरस्त चुनाव फिर लौटा पटरी पर

जबलपुर: जिला बार एसोसिएशन जबलपुर के पूर्व में निरस्त किए गए चुनाव के लिए नया निर्वाचन कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अधिवक्ता दिनेश उपाध्याय ने गुरुवार को अधिसूचना जारी करते हुए पुनर्मतदान की तिथि, मतगणना का कार्यक्रम तथा चुनाव संचालन के लिए समिति और चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की।
अधिसूचना के अनुसार 28 जुलाई 2026 मंगलवार को सुबह साढ़े 10 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। इसके बाद 29 जुलाई को मतगणना लगातार की जाएगी। सबसे पहले अध्यक्ष, इसके बाद सचिव उपाध्यक्ष महिला उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, पुस्तकालय सचिव व अंत में कार्यकारिणी सदस्यों के मतों की गणना होगी। सभी पदों की मतगणना पूरी होने के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।
छह न्यायिक अधिकारी चुनाव पर्यवेक्षक रहेंगे-
चुनाव की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा नामित छह न्यायिक अधिकारी चुनाव पर्यवेक्षक रहेंगे। वहीं मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव संचालन में सहयोग के लिए 12 अधिवक्ताओं को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। इनमें संजय सेठ, सुधाकर मणि पटेल, सरला पांडे, आशीष सिन्हा, जगदीश प्रकाश, अशोक पटेल, विकास पटेल, राजकमल चतुर्वेदी, समीर चिले, तुलसा कोस्ता, दिव्यकीर्ति बोहरे तथा नारायण भोसले शामिल हैं। पूर्व में चुनाव प्रक्रिया निरस्त होने के बाद जारी इस नए कार्यक्रम से जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं के बीच एक बार फिर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रत्याशियों ने मतदान से पहले जनसंपर्क और समर्थन जुटाने का अभियान भी तेज कर दिया है।

Next Post

अधिवक्ता को मिला साइकिल स्टैंड का ठेका अंतिम निर्णय के अधीन

Fri Jul 24 , 2026
जबलपुर: मप्र हाईकोर्ट के जस्टिस एमएस भट्टी की एकलपीठ ने रानी दुर्गावती चिकित्सालय (लेडी एल्गिन हास्पिटल) में साइकिल स्टैंड संचालन के लिए दिए गए ठेके की वैधता को लेकर राज्य शासन सहित संबंधित अधिकारियों और ठेका प्राप्त फर्म को नोटिस जारी किए हैं। न्यायालय ने मामले में स्पष्ट किया है […]

You May Like