जबलपुर: 22 की उम्र में 13 अपराध करने वाले कुख्यात बदमाश अभिषेक पटेल उर्फ छिंगा पर रासुका की कार्रवाई कर दी गई है। पुलिस ने उसे एनएसए में गिरफ्तार केन्द्रीय जेल भेज दिया है।अधारताल थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने बताया कि क्राईम ब्रांच एवं अधारताल था ने की संयुक्त टीम द्वारा अभिषेक उर्फ छिंगा पटैल पिता राजेश पटेल 22 वर्ष निवासी वेलकम कॉलोनी महाराजपुर को 38 चाकू के साथ रंगे हाथ पकडा गया था।
आरोपी के खिलाफ 25 आम्र्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी । अभिषेक पटेल उर्फ छिंगा पिता राजेश पटेल 23 वर्ष निवासी वेलकम कॉलोनी थाना अधारताल का एक अपराधी प्रवृत्ति का युवक है जो वर्ष 2020 से अपराध घटित किये जा रहा है जिसके खिलाफ अवैध वसूली, मारपीट़, आम्र्स एक्ट, अवैध हथियार बिक्रय करने आदि के कुल 13 अपराध दर्ज है, जिसके खिलाफ समय समय पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी, आरोपी अभिषेक पटेल उर्फ छिंगा के आपराधिक कृत्यों के कारण क्षेत्र में भय एवं आतंक का वातावरण इतना अधिक निर्मित हो गया है.
लोग सूचना देने एवं रिपोर्ट करने से डरते है एवं असुरक्षित महसूस करते हैं। जिसके मद्देनजर पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के प्रतिवेदन पर कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने शातिर बदमाश अभिषेक उर्फ छिंगा पटेल के खिलाफ एनएसए के तहत वारंट जारी किया । पुलिस ने एनएसए के वारंट में गिरफ्तार कर केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध कराया गया।
