ड्रग्स की सप्लाई से पहले दो तस्कर दबोचे, 11 ग्राम मेफेड्रोन और बाइक जब्त

इंदौर: क्राइम ब्रांच ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 11 ग्राम एमडी ड्रग्स (मेफेड्रोन) के साथ गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी इंदौर में एमडी ड्रग्स की सप्लाई करने की फिराक में थे. पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 1.10 लाख रुपए कीमत की एमडी ड्रग्स जब्त की है.गश्त के दौरान लक्ष्मीबाई औद्योगिक क्षेत्र स्थित दवे का दिव्य मसाला फैक्ट्री के सामने शौचालय के पास पहुंची, जहां एक होंडा शाइन मोटरसाइकिल के पास खड़े दो संदिग्ध युवकों को घेराबंदी कर पकड़ा. पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान आमिर खान उम्र 32 साल निवासी कबूतर खाना, पंढरीनाथ और बाबर खान उम्र 35 साल निवासी कबूतर खाना, पंढरीनाथ के रूप में बताई.

तलाशी के दौरान उनके पास से 11 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई. आरोपियों से मादक पदार्थ रखने संबंधी वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके. दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया. प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आमिर वॉशिंग फ्रिज रिपेयरिंग और बाबर एल्युमिनियम सेक्शन का काम करता है. पुलिस अब दोनों से ड्रग्स के स्रोत, सप्लायर और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार बाबर खान के खिलाफ पंढरीनाथ, सदर बाजार और एमजी रोड थानों में मारपीट और चोरी के तीन मामले दर्ज हैं. वहीं आमिर खान के खिलाफ पंढरीनाथ और सेंट्रल कोतवाली थाने में मारपीट, धमकी सहित दो आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं.

आरोपियों से पूछताछ कर ड्रग्स के स्रोत, सप्लायर और इससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है. नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
डीसीपी क्राइम, राजेश त्रिपाठी

Next Post

लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' का आधिकारिक ऐलान, नया लोगो और प्रोमो हुआ रिलीज, सलमान खान करेंगे होस्ट

Wed Jul 22 , 2026
हैदराबाद, टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। मेकर्स ने आधिकारिक रूप से ‘बिग बॉस 20’ की घोषणा करते हुए इसका आकर्षक और रंग-बिरंगा ‘आई लोगो’ सोशल मीडिया पर जारी कर दिया है, जिससे दर्शकों की उत्सुकता काफी बढ़ गई है। […]

You May Like