दमोह : श्री जगदीश स्वामी मंदिर के पुजारी पंडित नर्मदा प्रसाद गर्ग जी ने बताया कि आज भगवान जगन्नाथ स्वामी विभिन्न स्थानों पर पहुंचने के बाद आज बूँदाबहु मंदिर घंटाघर त्रेता में भगवान श्री रामचंद्र जी द्वापर में श्री कृष्ण एवं कलयुग में भगवान जगन्नाथ स्वामी बूँदाबहु मंदिर घंटाघर पहुंचे जहां पुजारी पुरुषोत्तम लाल शर्मा नगर पुरोहित बड़े पुराणी जी द्वारा जगन्नाथ स्वामी जी का स्वागत पूजन अर्चन किया गया।
धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान हर वर्ष जगन्नाथ स्वयं अपने भक्तों के बीच नगर भ्रमण पर निकलते हैं.
भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और बहिन सुभद्रा की रथ यात्रा.पुराना थाना में अपनी मोसी के घर से विभिन्न स्थानों पर जगन्नाथ स्वामी पहुंचे जहां श्रद्धालु भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं.
कल काली मंदिर आशीर्वाद गार्डन में स्वामी जी पहुंचेंगे कल शाम को शिवनगर स्थित पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मालती असाटी के निवास पर पहुंचेंगे जगन्नाथ स्वामी जी।।
